Breaking
टाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुररतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयनअग्निवीर भर्ती रैली के लिए प्रवेश पत्र जारी 12 जनवरी से बिलासपुर में होगी भर्ती रैली12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की मुख्य न्यायाधीश ने की समीक्षा

Uncategorized

लगातार बारिश पर अलर्ट: कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सभी बैठकें कीं रद्द, अधिकारियों को फील्ड में रहने के निर्देश

बिलासपुर- जिले में लगातार हो रही बारिश और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शुक्रवार को आज की सभी शासकीय बैठकें निरस्त कर दीं। उन्होंने सभी अधिकारियों को फील्ड में रहकर स्थिति की लगातार निगरानी करने और राहत कार्यों में जुटने के निर्देश दिए हैं।


कलेक्टर ने बताया कि कई स्थानों पर 3 से 4 फीट तक पानी भरने की सूचना मिली है। ऐसे क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों का तत्काल रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम और जनपद पंचायत के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों का लगातार भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है।
साथ ही सड़क, नदी और नालों की स्थिति का निरीक्षण करने तथा जल प्रवाह का आकलन करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं। जहां बैरिकेडिंग या अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की आवश्यकता हो, वहां तत्काल इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया है।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सभी अधिकारियों को बारिश के दौरान आम लोगों के संपर्क में रहकर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ भी लगातार समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत और बचाव कार्य किया जा सके।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *