
बिलासपुर- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से प्रथम एजुकेशन संस्था के तत्वावधान में रश्मि ब्यूटी पार्लर, सकरी में तीन दिवसीय निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान तृप्ति सोनकर एवं प्रियंका मैम ने प्रशिक्षक के रूप में महिलाओं को ब्यूटी पार्लर से संबंधित विभिन्न बुनियादी कौशल की जानकारी दी। प्रतिभागियों को सौंदर्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न कार्यों की जानकारी देने के साथ-साथ उनका व्यावहारिक प्रशिक्षण भी कराया गया।
रश्मि ब्यूटी पार्लर ने प्रशिक्षण के लिए स्थल एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया, जबकि प्रथम एजुकेशन संस्था द्वारा महिलाओं के कौशल विकास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस निःशुल्क प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ब्यूटी पार्लर से जुड़े आवश्यक बेसिक स्किल्स सीखे। संस्था का उद्देश्य महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। यह पहल महिलाओं के कौशल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।



