Breaking
महामाया मानस मंच से गुंजा नशामुक्ति का शंखनाद : संतोषी दीदी के नेतृत्व में चैतन्य देवियों की झांकी संपन्नविश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी और डॉ. दिलीप सिंह राजपूत को मिली जिम्मेदारीशासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में नवरात्रि उत्सव, कन्या पूजन और भोजन का आयोजनरतनपुर में उत्साह के साथ मनाया गया केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जन्मदिन, 57 दीप जलाकर काटा केकरतनपुर में पहली बार छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार आस्था शर्मा होंगी शामिल 13 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में होंगी उपस्थितस्वच्छता जीवन का अभिन्न हिस्सा, हर व्यक्ति निभाए अपनी जिम्मेदारी : डॉ. सत्यनारायण तिवारीछत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारीप्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने किसान जागरूकता अभियान आयोजितकचना-सड्डू नगर विकास योजना में सभी किसानों के लिए समान नीति, विपक्ष का आरोप भ्रामक : गोविंद गुप्तामहिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने प्रथम एजुकेशन संस्था की पहल, तीन दिवसीय निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण संपन्न

अच्छी खबरछत्तीसगढ़बिलासपुर

स्वच्छता जीवन का अभिन्न हिस्सा, हर व्यक्ति निभाए अपनी जिम्मेदारी : डॉ. सत्यनारायण तिवारी

सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी में चला स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

लोरमी – स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत लोरमी नगर पालिका क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत उपमुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर 50 बिस्तर अस्पताल तक साफ-सफाई की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नगर पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों, पत्रकारों और आम नागरिकों ने सहभागिता निभाते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मनियारी साहित्य एवं सेवा समिति लोरमी के अध्यक्ष, शिक्षाविद्, साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ. सत्यनारायण तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता जीवन का अभिन्न हिस्सा है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास साफ-सफाई रखने के साथ ही दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल किसी अभियान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाना आवश्यक है।

डॉ. तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छता अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता ने कोरोना काल में भी लोगों को स्वच्छ वातावरण और बेहतर स्वास्थ्य के महत्व को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र खत्री ने स्वच्छता अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी से ही स्वच्छ और स्वस्थ भारत का सपना साकार हो सकता है। वहीं, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील यादव ने लोगों से अभियान से जुड़ने और अधिक से अधिक नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री विनय साहू, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, पार्षद रिकी सलूजा, सोहन डड़सेना, एल्डरमैन अशोक साहू, अमिताभ तिवारी, पार्षद प्रतिनिधि छेदू यादव, राजपूत युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजय सिंह राजपूत, महेंद्र खत्री, डॉ. सत्यनारायण तिवारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी चंदन शर्मा, इंजीनियर गणेश साहू, एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जवाहर जायसवाल, कमलेश श्रीवास, भाजपा उपाध्यक्ष अर्जुन राजपूत सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा सनत राजपूत, सतीश राजपूत, लक्ष्मी राजपूत, शेर सिंह राजपूत, अरविंद राजपूत, भगवान सिंह, जुगनू साहू, पेंशनर संघ के सदस्य डीएस राजपूत, घनश्याम राजपूत एवं बनवारी लाल अग्रवाल सहित पत्रकार, प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधि, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने अभियान में सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य नगर पालिका अधिकारी चंदन शर्मा ने सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। अभियान के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता अपनाने, सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने और स्वच्छ लोरमी के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *