Breaking
महामाया मानस मंच से गुंजा नशामुक्ति का शंखनाद : संतोषी दीदी के नेतृत्व में चैतन्य देवियों की झांकी संपन्नविश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी और डॉ. दिलीप सिंह राजपूत को मिली जिम्मेदारीशासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में नवरात्रि उत्सव, कन्या पूजन और भोजन का आयोजनरतनपुर में उत्साह के साथ मनाया गया केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जन्मदिन, 57 दीप जलाकर काटा केकरतनपुर में पहली बार छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार आस्था शर्मा होंगी शामिल 13 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में होंगी उपस्थितस्वच्छता जीवन का अभिन्न हिस्सा, हर व्यक्ति निभाए अपनी जिम्मेदारी : डॉ. सत्यनारायण तिवारीछत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारीप्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने किसान जागरूकता अभियान आयोजितकचना-सड्डू नगर विकास योजना में सभी किसानों के लिए समान नीति, विपक्ष का आरोप भ्रामक : गोविंद गुप्तामहिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने प्रथम एजुकेशन संस्था की पहल, तीन दिवसीय निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण संपन्न

अच्छी खबरछत्तीसगढ़

शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में नवरात्रि उत्सव, कन्या पूजन और भोजन का आयोजन

नवरात्रि पर गुनापुर प्राथमिक शाला में कन्या भोज का आयोजन, बालिकाओं का पूजन कर किया गया सम्मान

*शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में नवरात्रि उत्सव, कन्या पूजन और भोजन का आयोजन।

*नवरात्रि पर गुनापुर प्राथमिक शाला में कन्या भोज का आयोजन, बालिकाओं का पूजन कर किया गया सम्मान*

नवरात्रि का पर्व शक्ति उपासना और मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक है। इसी अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर (संकुल केन्द्र ढोलगी) में शाला परिवार की ओर से कन्या भोज का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की सभी बालिकाओं का विधिवत पूजन कर उन्हें देवी स्वरूप मानकर सम्मानित किया गया।

आयोजन के दौरान बालिकाओं के चरण धोकर महावर लगाया गया, फूल अर्पित किए गए और फिर उन्हें विशेष रूप से तैयार व्यंजन परोसे गए। प्रसाद स्वरूप केला, लड्डू, खीर, पूड़ी, भजिया, मीठा आदि के साथ-साथ श्रृंगार सामग्री भी प्रदान की गई। विभिन्न प्रकार के भोजन और उपहार पाकर बालिकाओं के चेहरे खिल उठे और विद्यालय का वातावरण भक्तिमय हो गया।

विद्यालय के प्रधान पाठक श्री रघुनाथ राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि कन्याएँ साक्षात देवी स्वरूप होती हैं। समाज में उनका सम्मान और पूजन करना हमारी संस्कृति और परम्परा का अभिन्न अंग है। उन्होंने इस प्रकार के आयोजन को बच्चों में धार्मिक व सांस्कृतिक मूल्यों की सीख देने वाला बताया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्राओं द्वारा सुंदर झांकी भी निकाला गया।जो देखते ही बन रहा था।

इस अवसर पर प्रधान पाठक रघुनाथ राठौर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती भगवती राठौर पुत्र यशसिंह पुत्री युशीसिह राठौर,सहायक शिक्षक श्री लक्ष्मण कोलाम, रसोईया श्रीमती कुमारी साहू, श्रीमती पूना बाई, सफाई कर्मी श्री कोलम यादव आदि ने आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

ग्रामवासियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में संस्कार और परम्पराओं के प्रति आस्था बढ़ती है। बालिकाओं का पूजन कर उन्हें देवी स्वरूप मानने से समाज में नारी सम्मान का संदेश भी प्रबल होता है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *