Breaking
महामाया मानस मंच से गुंजा नशामुक्ति का शंखनाद : संतोषी दीदी के नेतृत्व में चैतन्य देवियों की झांकी संपन्नविश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी और डॉ. दिलीप सिंह राजपूत को मिली जिम्मेदारीशासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में नवरात्रि उत्सव, कन्या पूजन और भोजन का आयोजनरतनपुर में उत्साह के साथ मनाया गया केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जन्मदिन, 57 दीप जलाकर काटा केकरतनपुर में पहली बार छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार आस्था शर्मा होंगी शामिल 13 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में होंगी उपस्थितस्वच्छता जीवन का अभिन्न हिस्सा, हर व्यक्ति निभाए अपनी जिम्मेदारी : डॉ. सत्यनारायण तिवारीछत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारीप्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने किसान जागरूकता अभियान आयोजितकचना-सड्डू नगर विकास योजना में सभी किसानों के लिए समान नीति, विपक्ष का आरोप भ्रामक : गोविंद गुप्तामहिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने प्रथम एजुकेशन संस्था की पहल, तीन दिवसीय निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण संपन्न

छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारी

CISF में DIG के रूप में संभालेंगे दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था

रायपुर -केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में डीआईजी के रूप में पदस्थ किया गया है।

संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों, यात्रियों और मेट्रो नेटवर्क की सुरक्षा से जुड़े दायित्वों का निर्वहन करना होगा। दिल्ली मेट्रो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई शहरों को जोड़ती है।

छत्तीसगढ़ के नौ जिलों में SP/SSP रह चुके हैं

संतोष सिंह छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, राजनांदगांव, कोरिया, रायगढ़, महासमुंद, नारायणपुर और कोंडागांव में एसपी/एसएसपी के रूप में पदस्थ रह चुके हैं। इसके अलावा वे सुकमा में एएसपी और दुर्ग में सीएसपी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान वे हैदराबाद में DIG South Zone-2 के रूप में औद्योगिक एवं रणनीतिक प्रतिष्ठानों तथा पूर्वी तट के बंदरगाहों की सुरक्षा से जुड़े दायित्व संभाल रहे थे।

दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की बड़ी संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर को दिल्ली मेट्रो में एक दिन में करीब 82.45 लाख यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई थी।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *