Breaking
भारी वर्षा की संभावना: अरपा नदी के तटों से दूर रहने की अपीलमहामाया मानस मंच से गुंजा नशामुक्ति का शंखनाद : संतोषी दीदी के नेतृत्व में चैतन्य देवियों की झांकी संपन्नविश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी और डॉ. दिलीप सिंह राजपूत को मिली जिम्मेदारीशासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में नवरात्रि उत्सव, कन्या पूजन और भोजन का आयोजनरतनपुर में उत्साह के साथ मनाया गया केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जन्मदिन, 57 दीप जलाकर काटा केकरतनपुर में पहली बार छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार आस्था शर्मा होंगी शामिल 13 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में होंगी उपस्थितस्वच्छता जीवन का अभिन्न हिस्सा, हर व्यक्ति निभाए अपनी जिम्मेदारी : डॉ. सत्यनारायण तिवारीछत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारीप्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने किसान जागरूकता अभियान आयोजितकचना-सड्डू नगर विकास योजना में सभी किसानों के लिए समान नीति, विपक्ष का आरोप भ्रामक : गोविंद गुप्ता

अच्छी खबरछत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुर

रतनपुर में सजा ‘आंगन का उत्सव’, नन्हे-मुन्नों को मिला न्यौता भोज, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई

रतनपुर में सजा ‘आंगन का उत्सव’, नन्हे-मुन्नों को मिला न्यौता भोज, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई, दिनेश प्रभाकर रहे मुख्य अतिथि
रतनपुर – सेवा, संस्कार और महिला सशक्तीकरण के संकल्प के साथ रतनपुर के भेड़िमुड़ा वार्ड क्रमांक 09 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 में ‘आंगन का उत्सव-आंगन मिलन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

बच्चों की खिलखिलाहट, मातृशक्ति का उत्साह और आत्मीयता से भरे इस आयोजन में न्यौता भोज, अन्नप्राशन संस्कार और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई जैसे कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे।

कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए जमीनी स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का आत्मीय सम्मान किया गया। आयोजकों ने कहा कि बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और महिलाओं के चेहरे पर खुशी ही इस आयोजन की वास्तविक सफलता है।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता सूर्यवंशी, सहायिका विमला कहरा, मितानिन सरिता धीवर सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति और नन्हे-मुन्ने बच्चे उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम ने महिला सशक्तीकरण, बाल पोषण और सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया। ‘सेवा संकल्प से सशक्त नारी, समृद्ध छत्तीसगढ़’ के संकल्प के साथ कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *