
रतनपुर- गिरजाबंद नवागांव। बिलासपुर जिले के गिरजाबंद नवागांव के आवास पारा में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोपी शिवचरण सूर्यवंशी उर्फ पिंटू (लगभग 38 वर्ष) ने कथित तौर पर अपने लकवाग्रस्त पिता रिखीराम सूर्यवंशी (लगभग 65 वर्ष) की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी ने अपनी मां फेकन बाई पर भी हमला करने की कोशिश की। जान बचाने के लिए वह भागकर अपने रिश्तेदार राजकुमार सूर्यवंशी के घर पहुंचीं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी पहले भी घर में मारपीट करता था और करीब 15 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवचरण को रात में ही गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



