Breaking
बारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारीशिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवारमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नCG News: परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’ या सिस्टम की बड़ी चूक? ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, अब कलेक्टर का बड़ा एक्शन… अपर कलेक्टर को सौंपी जांच, पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे मेंधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ BJP में अलग-अलग राय देखे डॉ. रमन सिंह ने क्या कहा…..CG News:- परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’! ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, मामला खुलते ही लीपापोती के आरोप, खाता फ्रीज… पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे में, राज्य स्तरीय 5 सदस्यीय जांच समिति गठितसिद्ध शक्ति पीठ श्री महामाया मंदिर संचालित विद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ, तिलक लगाकर हुआ विद्यार्थियों का स्वागत, निःशुल्क ड्रेस व पुस्तकें वितरितरतनपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल… परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में धरना, PM का पुतला दहन करने की कोशिशमां महामाया मंदिर रतनपुर में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का समापन, हवन-पूर्णाहूति के साथ संपन्न हुए गुप्त अनुष्ठानCG Police News:- क्या एक जिले में दो तरह की पुलिस व्यवस्था बेहतर पुलिसिंग दे सकती है? DGP अरुणदेव गौतम की रिपोर्ट के बाद पूरे जिले में कमिश्नरी लागू करने की तैयारी

अच्छी खबरछत्तीसगढ़

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी: सैय्यद मकबूल अली बने दुर्ग संभाग के सह-प्रभारी

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार के तहत भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, छत्तीसगढ़ में पूर्व एल्डरमेन एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सैय्यद मकबूल अली को दुर्ग संभाग का सह-प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति का आदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कण्डेय के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

सैय्यद मकबूल अली लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। वे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं बिलासपुर नगर निगम के पूर्व एल्डरमेन के रूप में संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।

चुनावी रणनीति में माहिर और इलेक्शन मैनेजमेंट में अपनी कुशल कार्यक्षमता के लिए पहचान रखने वाले सैय्यद मकबूल अली ने विभिन्न विधानसभा, लोकसभा एवं नगरीय निकाय चुनावों में संगठन के लिए प्रभावी रणनीति बनाने, बूथ प्रबंधन, कार्यकर्ताओं के समन्वय और चुनाव संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

राजनीतिक गलियारों में सैय्यद मकबूल अली को भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के खास सिपहसालार और विश्वसनीय सहयोगियों में गिना जाता है। संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी प्रबंधन में उनकी सक्रिय भूमिका हमेशा चर्चा का विषय रही है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि सैय्यद मकबूल अली अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा को दुर्ग संभाग में और अधिक मजबूत करेंगे तथा संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान देंगे

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *