Breaking
टाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुररतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयनअग्निवीर भर्ती रैली के लिए प्रवेश पत्र जारी 12 जनवरी से बिलासपुर में होगी भर्ती रैली12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की मुख्य न्यायाधीश ने की समीक्षा

Uncategorized

CG News: सड़क हादसों में अब मिलेगी तेज़ राहत, बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस ने शुरू की हाईटेक रेस्क्यू पहल

बिलासपुर- सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को गोल्डन ऑवर के भीतर सुरक्षित निकालकर त्वरित चिकित्सा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिलासपुर यातायात पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। अब हाईवे पर होने वाले गंभीर हादसों में बैटरी संचालित अत्याधुनिक मोबाइल मल्टीपर्पस हाइड्रोलिक रेस्क्यू टूल्स की मदद से वाहन में फंसे लोगों को तेजी से बाहर निकाला जा सकेगा।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों, हाईवे पेट्रोलिंग टीम और यातायात बल को इन आधुनिक उपकरणों के संचालन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में कटर मशीन, स्प्रेडर, रेस्क्यू रैम सेट, स्ट्रॉन्ग आर्म, ग्लास मैनेजमेंट उपकरण सहित अन्य आधुनिक रेस्क्यू टूल्स के उपयोग और एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) की जानकारी दी गई। डेमो के माध्यम से बताया गया कि दुर्घटना के बाद वाहन में फंसे चालक और यात्रियों को किस प्रकार सुरक्षित बाहर निकाला जाए।
यातायात पुलिस ने बताया कि जिले में हाईवे पेट्रोलिंग पहले से 24×7 संचालित की जा रही है। अब इन आधुनिक रेस्क्यू उपकरणों से लैस टीमें आपात स्थिति में तत्काल दुर्घटनास्थल पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य करेंगी। साथ ही इंटरसेप्टर वाहनों के माध्यम से हाईवे पर ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ ऑनलाइन कार्रवाई भी लगातार जारी है।
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिले में कहीं भी सड़क दुर्घटना होने पर तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाना को सूचना दें, ताकि समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *