रतनपुर में ‘आंगन का उत्सव’ कार्यक्रम संपन्न, एल्डरमैन दिनेश प्रभाकर ने मातृशक्ति से किया संवाद, बच्चों का अन्नप्राशन और गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई

रतनपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों का अन्नप्राशन और गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई
रतनपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद रतनपुर के ओछीनापारा वार्ड क्रमांक 10 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 में बुधवार को ‘आंगन का उत्सव-आंगन मिलन कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए न्योता भोज एवं अन्नप्राशन संस्कार तथा गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई की रस्म आयोजित की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा रतनपुर मंडल महामंत्री ज्वाला कौशिक उपस्थित रहे। वहीं वक्ता के रूप में नगर पालिका परिषद रतनपुर के एल्डरमैन दिनेश प्रभाकर शामिल हुए। इस अवसर पर मातृशक्ति के साथ मातृ-संवाद कर शासन की विभिन्न पोषण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में सरिता कमलसेन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पुष्पलता अनुरागी, आंगनबाड़ी सहायिका, वत्सना कौशले, मितानिन सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति, लाभार्थी महिलाएं और नन्हे-मुन्ने बच्चे उपस्थित रहे।
इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना रहा। बच्चों की खिलखिलाहट और महिलाओं के उत्साह के बीच संपन्न यह आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला सशक्तीकरण और पोषण जागरूकता का संदेश दे गया।
सेवा संकल्प से सशक्त नारी, समृद्ध छत्तीसगढ़ के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।



