बिलासपुर – नवरात्रि के पावन अवसर पर Gargi Foundation एवं Mahila Seva Samiti द्वारा महिलाओं के लिए विशेष गरबा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं को भी मंच प्रदान करना है, जो पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण अक्सर घर से बाहर नहीं निकल पातीं।
आयोजकों का कहना है कि महिलाओं को केवल घर और परिवार तक सीमित न रहकर अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और हुनर को सामने लाने का अवसर मिलना चाहिए। इसी सोच के साथ गरबा प्रतियोगिता के माध्यम से महिलाओं को एक-दूसरे से मिलने, अपनी प्रतिभा दिखाने और नवरात्रि का उत्सव उत्साहपूर्वक मनाने का अवसर दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में गरबा ग्रुप डांस, गरबा सोलो डांस, बेस्ट गरबा ड्रेस, बेस्ट मटकी डेकोरेशन एवं बेस्ट डांडिया डेकोरेशन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के साथ आकर्षक उपहार भी प्रदान किए जाएंगे।
आयोजक बिंदु कछवाह एवं रश्मि गुप्ता ने महिलाओं से अपील की है कि वे संकोच छोड़कर इस आयोजन का हिस्सा बनें और अपनी प्रतिभा को एक नए मंच पर प्रस्तुत करें।
“घर की जिम्मेदारियों के साथ अपनी खुशी और पहचान के लिए भी समय निकालें—इस नवरात्रि गरबा के रंग में रंगें और पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।”
आयोजक:- गार्गी फाउंडेशन, & महिला सेवा समिति, बिलासपुर



