
रतनपुर- भाजपा मंडल रतनपुर द्वारा संकल्प सेवा अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 7 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एल्डरमेन दिनेश प्रभाकर शामिल हुए।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती लता यादव एवं सहायिका श्रीमती स्वाति सारथी की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर वक्ता पवन पाठक, सावित्री श्रीवास, रामायण वैष्णव एवं कृपाल सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं, शिशुओं और छोटे बच्चों को पोषण आहार वितरित किया गया। साथ ही छोटे बच्चों का मुंह जूठी (अन्नप्राशन) संस्कार एवं गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म संपन्न कराई गई।
मुख्य अतिथि एल्डरमेन दिनेश प्रभाकर ने कार्यक्रम में माताओं और बच्चों के पोषण एवं देखभाल के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताएं और लाभार्थी शामिल हुए। सभी ने हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता के बीच कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



