Breaking
महामाया मानस मंच से गुंजा नशामुक्ति का शंखनाद : संतोषी दीदी के नेतृत्व में चैतन्य देवियों की झांकी संपन्नविश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी और डॉ. दिलीप सिंह राजपूत को मिली जिम्मेदारीशासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में नवरात्रि उत्सव, कन्या पूजन और भोजन का आयोजनरतनपुर में उत्साह के साथ मनाया गया केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जन्मदिन, 57 दीप जलाकर काटा केकरतनपुर में पहली बार छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार आस्था शर्मा होंगी शामिल 13 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में होंगी उपस्थितस्वच्छता जीवन का अभिन्न हिस्सा, हर व्यक्ति निभाए अपनी जिम्मेदारी : डॉ. सत्यनारायण तिवारीछत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारीप्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने किसान जागरूकता अभियान आयोजितकचना-सड्डू नगर विकास योजना में सभी किसानों के लिए समान नीति, विपक्ष का आरोप भ्रामक : गोविंद गुप्तामहिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने प्रथम एजुकेशन संस्था की पहल, तीन दिवसीय निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण संपन्न

छत्तीसगढ़अच्छी खबरबिलासपुर

वाराणसी से वडनगर तक निकली सेवा यात्रा

भाजपा जनता युवा मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कश्यप और मंडल महामंत्री युवा मोर्चा रतनपुर दीपेश जलकरे भी हुए शामिल, पीएम की जन्म तिथि पर निकली यात्रा

*वाराणसी से वडनगर तक निकली सेवा यात्रा*

– भाजपा जनता युवा मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कश्यप और मंडल महामंत्री युवा मोर्चा रतनपुर दीपेश जलकरे भी हुए शामिल, पीएम की जन्म तिथि पर निकली यात्रा*

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूरे होने तथा जन्म तिथि के अवसर पर देशभर में अलग-अलग यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में वाराणसी से गुजरात के वडनगर तक मां सेवा यात्रा भी निकाली गई है। 17 सितंबर से शुरू हुई यह 20 दिवसीय यात्रा सात अक्टूबर को वडनगर पहुंचकर संपन्न होगी।

इस अभियान के तहत 25-25 लोगों की 20 अलग-अलग यात्राएं निकाली जा रही हैं। इनमें 10 यात्राएं वडनगर से वाराणसी और 10 यात्राएं वाराणसी से वडनगर की ओर जा रही हैं। अलग-अलग मार्गों से गुजर रही ये यात्राएं करीब 10 राज्यों की सीमाओं को जोड़ते हुए आगे बढ़ रही हैं।

यात्रा में देशभर से प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। यात्रा प्रधानमंत्री की जन्मभूमि वडनगर को उनकी कर्मभूमि काशी से जोड़ते हुए सेवा, जनसंवाद और सामाजिक सरोकारों का संदेश दे रही है।

*सेवा के भाव यात्रा*
युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कश्यप के अनुसार काशी का दिया तेज लेकर सेवा संकल्प की यात्रा वडनगर की पावन धरा पर पहुंच रही है। जन-सेवा, समर्पण और प्रगति का नया संदेश लाने तथा हर दिल को जोड़ने का संकल्प इस यात्रा का उद्देश्य है।

*इनमें बिलासपुर जिले से युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कश्यप, रतनपुर मंडल महामंत्री दीपेश जलकारे युवा मोर्चा यात्रा का हिस्सा हैं।*

यात्रा के सातवें दिन बुधवार को दल मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले पहुंचा। इसके बाद यात्रा उज्जैन और रतलाम होते हुए राजस्थान के रास्ते गुजरात पहुंचेगी।

*जन-जन की सेवा के लिए आयोजन: दीपेश जलकरे*
युवा मोर्चा रतनपुर मंडल महामंत्रीदीपेश जलकरे के अनुसार बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी काशी से शुरू हुई यह सेवायात्रा जन-जन की सेवा और वडनगर के विकास का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *