Breaking
टाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुररतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयनअग्निवीर भर्ती रैली के लिए प्रवेश पत्र जारी 12 जनवरी से बिलासपुर में होगी भर्ती रैली12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की मुख्य न्यायाधीश ने की समीक्षा

अपराधछत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुर

चाकू लहराकर राहगीरों को डरा रहे दो आदतन बदमाश गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने भेजा जेल

रतनपुर, – सार्वजनिक स्थानों पर धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले दो आदतन बदमाशों को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाकू भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को सूचना मिली कि ग्राम लखराम में दो युवक अलग-अलग स्थानों पर चाकू लेकर लोगों को भयभीत कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर रवाना किया।
पुलिस ने गायत्री चौक, लखराम से परमेश्वर केंवट उर्फ पेशू (27 वर्ष), पिता रामफल केंवट निवासी लखराम को चाकू लहराकर लोगों को धमकाते हुए पकड़ा। वहीं बाजार चौक, लखराम के पास रूपेश साहू (18 वर्ष), पिता हरिराम साहू, निवासी लखराम को भी धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।
दोनों आरोपियों के कब्जे से 02 धारदार चाकू जब्त किए गए। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक विष्णु यादव, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक देवकी रावटे, मनोज एक्का एवं आरक्षक धीरज कश्यप की विशेष भूमिका रही।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *