Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

Uncategorized

जांजगीर-चांपा में परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न राज्य कर्मचारी संघ ने शिक्षकों की समस्याओं पर जोरदार तरीके से रखा पक्ष

जांजगीर-चांपा। जिले में आयोजित परामर्शदात्री समिति की जिला स्तरीय बैठक में राज्य कर्मचारी संघ ने शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया। जांजगीर चाम्पा जिले के कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने स्वयं उपस्थित होकर समस्या के समाधान करने के निर्देश दिए बैठक में संघ के जिला अध्यक्ष अनुभव तिवारी एवं जिला महामंत्री विक्रांत साहू ने शिक्षकों की विभिन्न मांगों को प्रमुखता से रखते हुए तत्काल समाधान की मांग की।

बैठक में युक्तियुक्तिकरण के तहत अन्य जिलों में भेजी गई महिला शिक्षकों, विशेष रूप से जांजगीर-चांपा जिले से बाहर पदस्थ शिक्षिकाओं के समायोजन का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया। संघ पदाधिकारियों ने मांग की कि जिले में रिक्त पदों की संख्या को देखते हुए इन शिक्षिकाओं को तत्काल जिले में समायोजित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि रिक्त पदों की सूची शीघ्रता से संभागीय कार्यालय भेजी जाए ताकि भर्ती प्रक्रिया समय पर पूर्ण हो सके।

बैठक में ऑनलाइन अवकाश पोर्टल, युक्तियुक्तिकरण प्रक्रिया की पारदर्शिता, तथा कॉमर्स विषय के रिक्त पदों को प्रदर्शित कर उन पदो पर जिले से बाहर पदस्थ शिक्षको को पदस्थ करने कि आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

साथ ही शिक्षकों के लंबित वेतन एरियर्स, समय पर सर्विस बुक संधारण, और नियमित वेतन भुगतान जैसी समस्याओं को भी गंभीरता से उठाया गया।
शिक्षा विभाग व अन्य विभागो कि मांगो को शिक्षक सदस्यों की ओर से प्रमुखता से रखा गया

राज्य कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। बैठक में जिले भर से आए शिक्षक प्रतिनिधियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही, जिनकी एकजुटता ने कर्मचारियों की आवाज़ को और मजबूत बनाया।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *