Breaking
बिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुररतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयन

अच्छी खबरछत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारी

CG News:- राष्ट्रवादी मंच ‘टीम हल्ला बोल’ ने संगठनात्मक विस्तार को गति देते हुए जीवन मिश्रा को प्रदेश सह सचिव नियुक्त कर बिलासपुर संभाग प्रभारी की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। नई जिम्मेदारी के साथ संभाग में संगठन विस्तार, युवा सहभागिता और जनजागरण अभियान को मजबूत करने पर जोर रहेगा।

बिलासपुर। राष्ट्रवादी मंच ‘टीम हल्ला बोल’ ने संगठन के विस्तार को लेकर बड़ा फैसला लिया है। संगठन ने जीवन मिश्रा को प्रदेश सह सचिव नियुक्त करते हुए उन्हें बिलासपुर संभाग प्रभारी की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति के साथ ही संभाग में संगठन की गतिविधियों और जनसंपर्क अभियान को नई गति देने की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी।

यह नियुक्ति संगठनात्मक विस्तार और जनसंपर्क अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से की गई है। टीम हल्ला बोल के प्रेरक एवं भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन में संगठन महामंत्री राकेश चंद्राकर, प्रदेश अध्यक्ष सुनीता मानिकपुरी और संयोजक रोहणी बैशवाड़े ने जीवन मिश्रा को यह जिम्मेदारी सौंपी।

संगठन ने उनके लंबे सामाजिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और जनहित के प्रति सक्रिय भूमिका को नियुक्ति का आधार बताया है। नई जिम्मेदारी के तहत बिलासपुर संभाग में संगठन की गतिविधियों का विस्तार, युवाओं की सहभागिता बढ़ाना, जनजागरण अभियान को मजबूत करना और राष्ट्रवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर रहेगा।

‘विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा’

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद जीवन मिश्रा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि बिलासपुर संभाग के सभी जिलों में संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को संगठित करना और राष्ट्रहित के मुद्दों पर प्रभावी जनसंपर्क अभियान चलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

जीवन मिश्रा की नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में बिलासपुर संभाग में ‘टीम हल्ला बोल’ की गतिविधियों को विस्तार मिलेगा और संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *