Breaking
टाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुररतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयनअग्निवीर भर्ती रैली के लिए प्रवेश पत्र जारी 12 जनवरी से बिलासपुर में होगी भर्ती रैली12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की मुख्य न्यायाधीश ने की समीक्षा

अच्छी खबरछत्तीसगढ़मुंगेली

शिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मा

संकुल केंद्र सरईपतेरा में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों का हुआ सम्मान

लोरमी। संकुल केंद्र सरईपतेरा में संकुल स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुनील शर्मा, लोरमी बीआरसी दया राम साहू, संकुल प्राचार्य पी.डी. ध्रुव तथा राज्यपाल सम्मान से सम्मानित शिक्षक डॉ. सत्यनारायण तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह के दौरान अतिथियों ने संकुल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को पेन, डायरी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही सेवानिवृत्त शिक्षक गयादास लहरे का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एबीईओ सुनील शर्मा ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माता हैं। उन्होंने शिक्षकों से अपने कार्य के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान बनाने तथा पूरी निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन करने का आग्रह किया।
बीआरसी दया राम साहू ने शिक्षा में गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर देते हुए शिक्षकों से निरंतर बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने का आह्वान किया। संकुल प्राचार्य पी.डी. ध्रुव ने संकुल का नाम रोशन करने के लिए सभी शिक्षकों को मिलकर प्रयास करने की बात कही। वहीं डॉ. सत्यनारायण तिवारी ने विद्यार्थियों के नामांकन एवं शाला में ठहराव पर विशेष ध्यान देने तथा पालकों से निरंतर संपर्क बनाए रखने का आग्रह किया।
कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक प्रेम जायसवाल ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन शिक्षक अमित डड़सेना ने किया।
इस अवसर पर शिक्षक सत्यनारायण त्रिपाठी, रामगोपाल निषाद, संतोष साहू, पवननयन शर्मा, विद्यानंद कश्यप, अक्षय राजपूत, ईश्वर साहू, देवीसिंह राजपूत, अनुज खत्री, दिनेश राजपूत सहित श्रीमती वंदना त्रिपाठी, श्रीमती मीनाक्षी राजपूत, श्रीमती पुनीता कश्यप एवं संकुल केंद्र के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *