Breaking
गुरु पूर्णिमा पर छात्रों ने गुरुजनों को भेंट किए स्वनिर्मित गुलदस्ते, डॉ. तिवारी बोले- “भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर”गुरु पूर्णिमा पर भाजपा मंडल रतनपुर का दीपोत्सव, संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष का हुआ शुभारंभमामूली विवाद बना जानलेवा, डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरारInstagram Reel के चक्कर में फंसे तीन युवक… दुर्लभ बेंगाल मॉनिटर ‘गोह’ का शिकार कर बनाया VIDEO, वन विभाग ने किया गिरफ्तारबारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारीशिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवारमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नCG News: परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’ या सिस्टम की बड़ी चूक? ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, अब कलेक्टर का बड़ा एक्शन… अपर कलेक्टर को सौंपी जांच, पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे मेंधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ BJP में अलग-अलग राय देखे डॉ. रमन सिंह ने क्या कहा…..CG News:- परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’! ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, मामला खुलते ही लीपापोती के आरोप, खाता फ्रीज… पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे में, राज्य स्तरीय 5 सदस्यीय जांच समिति गठित

छत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुर

शासकीय हाई स्कूल रतनपुर के पुराने भवन को लेकर खतरे की आशंका, प्रशासन मौन

रतनपुर: – शासकीय हाई स्कूल रतनपुर, जिसका संचालन मोरध्वज शिक्षा प्रसारक संस्था द्वारा प्रारंभिक रूप से वर्ष 1954 में शुरू किया गया था, आज जर्जर अवस्था में पहुँच चुका है। इस संस्था के प्रथम अध्यक्ष पं. कपिल नाथ द्विवेदी थे। वर्ष 1962 में इस विद्यालय का हस्तांतरण तत्कालीन मध्यप्रदेश शासन को किया गया, जिसके बाद से अब तक यह विद्यालय संचालित हो रहा है।

लेकिन बीते लगभग 15 वर्षों से विद्यालय परिसर स्थित एक पुराना भवन पूरी तरह से खंडहर में तब्दील हो चुका है। छत के हिस्से गिरते जा रहे हैं और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। चिंताजनक बात यह है कि भवन के पास ही स्कूली छात्र खेलते रहते हैं तथा उनका रोज आना-जाना बना रहता है। इस स्थिति में हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

इसके बावजूद प्रशासन द्वारा इस ओर कोई गंभीर कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों और स्कूल प्रशासन की मांग है कि इस पुराने जर्जर भवन को जल्द से जल्द डिस्मेंटल (ध्वस्त) किया जाए। इससे न केवल संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है, बल्कि उसी स्थान पर नया भवन बनाकर विद्यालय के उपयोग में लाया जा सकता है या फिर खेल मैदान का विस्तार किया जा सकता है।

पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव मोहन बघेल –

जनहित में यह अत्यंत आवश्यक है कि संबंधित विभाग इस विषय में संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करें ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *