धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ BJP में अलग-अलग राय देखे डॉ. रमन सिंह ने क्या कहा…..
* केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा में अलग-अलग बयान सामने आए।
* विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री के फैसले का समर्थन किया।
डॉ. रमन सिंह ने कहा– युवाओं के आक्रोश को शांत करने के लिए इस्तीफा जरूरी कदम था।
* उन्होंने कहा कि सरकार मामले में गंभीर है और भविष्य में सख्त कानून बनाए जाएंगे।
* वहीं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने इस्तीफे को अनावश्यक बताया।
गजेंद्र यादव बोले– जांच समिति और फास्ट ट्रैक कोर्ट की प्रक्रिया शुरू होने के बाद इस्तीफे की जरूरत नहीं थी।
* उन्होंने कहा कि किसी विभाग में हुई गड़बड़ी के लिए सीधे मंत्री को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं।
* गजेंद्र यादव ने देशहित में धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा वापस लेने की अपील भी की।
* दोनों नेताओं के विपरीत बयानों के बाद भाजपा के भीतर अलग-अलग राय को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
* विपक्ष ने भी इसे भाजपा के अंदर मतभेद का संकेत बताते हुए सवाल उठाए हैं।



