Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

अच्छी खबरछत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुर

गुरु पूर्णिमा पर पूज्य आचार्यों का हुआ सम्मान, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

रतनपुर – गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर रतनपुर नगर में आध्यात्मिक श्रद्धा और गुरुभक्ति की भावनाओं के साथ विविध आयोजन हुए। इस अवसर पर मां महामाया मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित राम मूर्ति मिश्रा जी का विशेष सम्मान किया गया।

भारतीय जनता पार्टी रतनपुर मंडल मंडल के महामंत्री ज्वाला कौशिक एवं कार्यसमिति सदस्य दिनेश प्रभाकर,  ने पंडित राम मूर्ति मिश्रा  का साल एवं श्रीफल भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर प्रांगण में भक्तों की उपस्थिति में भक्तिभाव से परिपूर्ण वातावरण बना रहा।

इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 09 के पार्षद कुश कहरा, दिनेश प्रभाकर, दीपक विजय एवं राहुल कश्यप ने सिद्धि विनायक मंदिर के मुख्य पुजारी महंत दिव्यकांत शर्मा जी को भी साल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर नगर में दिनभर पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और गुरु वंदना जैसे आध्यात्मिक आयोजनों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने अपने-अपने गुरुजनों को नमन करते हुए उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *