Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

अच्छी खबरछत्तीसगढ़बिलासपुर

हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मिट्टी के गणेश अपनाएं, हर्बल बीजों से हरियाली बढ़ाएं — आस्था भी बचाएं, पर्यावरण भी बचाएं।”

लखराम – पर्यावरण संरक्षण एवं भारतीय संस्कृति के प्रति बच्चों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयुष्मान आरोग्य मंदिर लखराम द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला लखराम में कक्षा 5वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए हर्बल बीज युक्त मिट्टी से गणेश प्रतिमा निर्माण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. रश्मि जितपुरे, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर लखराम ने विद्यार्थियों को प्राकृतिक मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने पूरे उत्साह और रचनात्मकता के साथ अपने हाथों से मिट्टी के गणेश बनाए तथा उनमें हर्बल पौधों के बीज सम्मिलित किए।

डॉ. रश्मि जितपुरे ने बच्चों को बताया कि मिट्टी एवं बीज से निर्मित गणेश प्रतिमाएं पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ प्रकृति से जुड़ने का सुंदर माध्यम हैं। गणेश प्रतिमा के विसर्जन के बाद मिट्टी जल एवं धरती में मिल जाती है तथा अनुकूल परिस्थितियों में उसमें मौजूद बीज पौधों के रूप में विकसित हो सकते हैं। इससे बच्चों में “पूजा के साथ प्रकृति की रक्षा” का भाव विकसित होता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्लास्टर ऑफ पेरिस एवं रासायनिक रंगों से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए प्राकृतिक मिट्टी और हर्बल बीज युक्त गणेश प्रतिमा अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वयं तैयार की गई गणेश प्रतिमाओं को प्रदर्शित किया। बच्चों द्वारा बनाई गई सुंदर एवं रचनात्मक प्रतिमाएं कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहीं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर लखराम की इस पहल के माध्यम से बच्चों में रचनात्मकता, प्रकृति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा दिया गया।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *