Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

छत्तीसगढ़मुंगेली

गुरु पूर्णिमा पर छात्रों ने गुरुजनों को भेंट किए स्वनिर्मित गुलदस्ते, डॉ. तिवारी बोले- “भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर”

लोरमी- गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदीबांध में गुरु-शिष्य परंपरा का पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पत्तों और फूलों से स्वयं तैयार किए गए आकर्षक गुलदस्ते अपने गुरुजनों को भेंट कर सम्मान व्यक्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानपाठक डॉ. सत्यनारायण तिवारी ने विद्यार्थियों से माता-पिता एवं गुरुजनों के मार्गदर्शन में सकारात्मक सोच के साथ अपने जीवन लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “आज भारत पुनः विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। प्रत्येक नागरिक और विद्यार्थी अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन कर देश को परम वैभव तक पहुंचाने में योगदान दें। वास्तविक भारत का निर्माण गुरु और शिष्य के कंधों पर ही निर्भर है।”
शिक्षक विद्यानंद कश्यप ने गुरु को संस्कारों का आधार बताते हुए विद्यार्थियों को गुरुजनों का सम्मान करने की प्रेरणा दी। वहीं अमित कुमार डडसेना ने विद्यार्थियों से गुरु के मार्गदर्शन में अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में श्रीमती दीपा मिश्रा, श्रीमती पुनीता कश्यप एवं श्री देवीसिंह राजपूत ने भी अपने विचार व्यक्त किए और गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में गुरुजनों के प्रति सम्मान, संस्कार और भारतीय परंपराओं के प्रति आस्था का संदेश दिया।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *