Breaking
टाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुररतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयनअग्निवीर भर्ती रैली के लिए प्रवेश पत्र जारी 12 जनवरी से बिलासपुर में होगी भर्ती रैली12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की मुख्य न्यायाधीश ने की समीक्षा

अच्छी खबरछत्तीसगढ़मुंगेली

शिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवार

मुंगेली-मुंगेली जिले के नट (डंगचगहा) समुदाय को भिक्षावृत्ति से मुक्त कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की अनूठी पहल लगातार रंग ला रही है। लोरमी विधायक एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के संरक्षण, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार पाठक तथा राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित प्रधान पाठक डॉ. सत्यनारायण तिवारी के मार्गदर्शन में यह अभियान पिछले दो वर्षों से संचालित किया जा रहा है।


शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला हरदीबांध के शिक्षक अमित कुमार डड़सेना, रामनिवास राजपूत, पूनम सिंह राजपूत, युगलकिशोर राजपूत, सुरेश नट, अमृत लाल नट, कृष्ण कुमार राजपूत एवं दयाराम साहू ने नट समाज के परिवारों से लगातार संपर्क कर उन्हें भिक्षावृत्ति छोड़ सम्मानजनक आजीविका अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनने के लिए जागरूक किया गया।
इस अभियान का सबसे बड़ा असर शिक्षा के क्षेत्र में देखने को मिला है। शिक्षकों के प्रयासों से नट समाज के सभी बच्चों का विद्यालय में शत-प्रतिशत नामांकन हुआ है और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित हो रही है। बच्चों को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें, गणवेश, छात्रवृत्ति तथा आवश्यक प्रमाण-पत्रों का लाभ भी मिल रहा है।
ग्राम हरदीबांध के पूर्व सरपंच एवं नट समाज के प्रमुख सुरेश कुमार नट ने बताया कि इस अभियान से समाज में सकारात्मक बदलाव आया है। पहले भिक्षावृत्ति को परंपरा मानने वाले परिवार अब खेती, मजदूरी, दुकानदारी और कबाड़ व्यवसाय जैसे कार्यों से सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर रहे हैं तथा शासकीय योजनाओं का लाभ भी उठा रहे हैं।
ग्राम हरदीबांध में मिली सफलता से उत्साहित होकर अभियान के प्रमुख मार्गदर्शक डॉ. सत्यनारायण तिवारी ने हरदीबांध, झाफल, कबराटोला, तेली मोहतरा, डिंडोल, सुकली, गोडखाम्ही सहित पूरे मुंगेली जिले के नट समुदाय को शिक्षा और जनजागरण के माध्यम से भिक्षावृत्ति के अभिशाप से मुक्त कराने का संकल्प लिया है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *