Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

अपराधछत्तीसगढ़बिलासपुर

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी सफलता: बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, 10 बाइक बरामद

जांजगीर-चांपा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। आरोपियों के कब्जे से कुल 10 नग मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत ₹8 लाख बताई जा रही है।

👤 गिरफ्तार आरोपी

1️⃣ प्रिया चौहान उर्फ रोशन, पिता – सुभाष भट्ट, उम्र – 19 वर्ष, निवासी – न्यू रेलवे कॉलोनी, थाना सिटी कोतवाली, कोरबा
2️⃣ प्रमोद चौहान, पिता – हरि राम चौहान, उम्र – 19 वर्ष, निवासी – न्यू रेलवे कॉलोनी, थाना सिटी कोतवाली, कोरबा

📌 मामले का विवरण

दिनांक 6 जुलाई 2025 को एक प्रार्थी ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 5 जुलाई को वह अपने निजी कार्य से चांपा रेलवे स्टेशन गया था और अपनी मोटरसाइकिल स्टेशन के बाहर खड़ी की थी। थोड़ी देर बाद लौटने पर मोटरसाइकिल गायब मिली। पुलिस ने तत्काल मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, और SDOP चांपा श्री यदुमनी सिदार के मार्गदर्शन में थाना चांपा की टीम ने CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्ति स्टेशन परिसर में मोटरसाइकिल चोरी करते नजर आए। दोनों की पहचान कर घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे ट्रेन में सामान बेचने के बहाने अलग-अलग स्टेशनों पर उतरकर सुनसान इलाकों में खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाकर चोरी करते थे। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

🚓 पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, उप निरीक्षक बेल्सज्जर लकड़ा, सहायक उप निरीक्षक लम्बोदार सिंह, आरक्षक मुद्रिका दुबे, आकाश कलोशिया, आदित्य सिंह, वीरेश सिंह और जैकब तिर्की का विशेष योगदान रहा।

👉 जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी गाड़ियों को सुरक्षित स्थानों पर खड़ा करें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दे ।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *