Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

Uncategorized

रानीपारा शासकीय स्कूल रतनपुर मैंदान में जलभराव की समस्या……..

रतनपुर- शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय रानीपारा रतनपुर के मैदान में लगातार बारिश के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इस जलभराव के चलते बच्चों के विद्यालय आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

इस समस्या को पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव मोहन बघेल ने गंभीरता से लेते हुए अपने फेसबुक पेज पर साझा किया। उनकी पोस्ट वायरल होते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया।

वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद मनोज पाटले ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पानी निकासी की व्यवस्था कराई, जिससे बच्चों और स्थानीय लोगों को राहत मिली।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि बारिश के चलते अक्सर मैदान और आसपास की गलियों में पानी भर जाता है। नगर प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की जा रही है ताकि भविष्य में बच्चों की पढ़ाई और लोगों की दिनचर्या बाधित न हो।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *