Uncategorized
जावस नदी में उफान, मंझगवां तहसील बेलगहना के शरार टिकरा मोहल्ले में भरा बाढ़ का पानी, एक परिवार शिफ्ट

जावस नदी में उफान, मंझगवां तहसील बेलगहना के शरार टिकरा मोहल्ले में भरा बाढ़ का पानी, एक परिवार शिफ्ट
मंझगवां- जावस नदी में आई बाढ़ के कारण मंझगवां के शरार टिकरा मोहल्ले में पानी भर गया है। प्रशासन द्वारा प्रभावित इलाके का सर्वे किया जा रहा है।

सुबह से जारी हल्की बारिश के चलते नदी का जलस्तर और बढ़ने की संभावना जताई गई है। ऐसे में प्रशासन ने मोहल्लेवासियों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है।
स्थिति को देखते हुए एक परिवार को पहले ही सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है। राहत एवं बचाव दल मौके पर तैनात है और लगातार हालात पर नजर रखी जा रही है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।



