Breaking
बिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुररतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयन

Uncategorized

पावरग्रिड, चांपा में हिंदी कार्यशाला का सफल आयोजन14 प्रतिभागियों ने कंठस्थ 2.0 का लिया प्रशिक्षण

पावर ग्रिड,चांपा उपकेंद्र में वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत चौथी तिमाही की एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें बुनियादी तसर रेशम कीट बीज संग्रहण, केंद्रीय रेशम बोर्ड, बिलासपुर के वरिष्ठ अनुवादक पी. एस. लोधी ने संकाय प्रशिक्षक के रूप में 14 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में कार्यालयीन हिंदी, व्याकरण तथा राजभाषा प्रयोग संबंधी उपकरण कंठस्थ 2.0 की क्रियाविधि को विस्तार से समझाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन,चांपा के मुख्य प्रबंधक रंजीत साल्वे थे, जिन्होंने अपने संबोधन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर जोर दिया। उन्होंने वरिष्ठ अनुवादक पी. एस. लोधी को सम्मानस्वरूप एक पुस्तक भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संयोजन हिंदी नोडल अधिकारी प्रशांत कुमार ने किया। राजभाषा विभाग निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से हिंदी के प्रभावी प्रयोग की बारीकियां बताई गईं। कार्यशाला का उद्देश्य कार्यालयीन कार्य में हिंदी का सशक्त उपयोग बढ़ाना था।सत्र उपरांत एक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *