Breaking
बिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुररतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयन

छत्तीसगढ़रायपुर

अलका शुक्ला को कलिंगा विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि: प्रेमचंद कथा साहित्य में स्त्री चेतना पर शोध

रायपुर- रतनपुर महामाया मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सतीश शर्मा की भतीजी, मेधावी शोधार्थी अलका शुक्ला ने कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर से हिन्दी विषय में पीएच.डी. की उपाधि से सम्मानित होकर शिक्षा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दर्ज कराया है। अलका शुक्ला ने “प्रेमचंद के कथा साहित्य में स्त्री चेतना एवं संवेदना” विषय पर शोध कार्य सम्पन्न किया, जिसका निर्देशन हिन्दी विभाग के प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अजय शुक्ला ने किया।

बिलासपुर जिले के मेंड़्रा गाँव की रहने वाली अलका, जिन्होंने एम.ए., बी.एड. तथा एम.एड. की शिक्षा छत्तीसगढ़ में पूरी की, वर्तमान में सोमानी महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि उनके माता श्रीमती मीणा शर्मा -पिता सुरेश शर्मा का सपना था, जिसे उन्होंने कठिन परिश्रम और पति पंकज के निरंतर सहयोग से साकार किया है।

अलका शुक्ला की इस सफलता पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, श्रीमती गायत्री शर्मा एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने हार्दिक बधाई देते हुए, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *