Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

Uncategorized

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की नई कार्यकारिणी घोषित, सतीश थारवानी ने किया विस्तार

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के 50 वर्षों के इतिहास में पहली बार बिलासपुर को कार्यकारी अध्यक्ष पद की ऐतिहासिक जिम्मेदारी

 संगठन, संविधान संशोधन और समन्वयक का दायित्व भी बिलासपुर के खाते में, कमल सोनी को सम्मान

 प्रदेश के दिग्गज व्यापारियों और उद्योगपतियों को महत्वपूर्ण पद, सुशासन और विकास पर फोकस

 अध्यक्ष सतीश थारवानी बोले — नई टीम समर्पण के साथ काम करेगी, जल्द घोषित होंगे शेष पदाधिकारी


रायपुर – छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थारवानी ने प्रदेश में व्यापार और उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए अपनी कार्यकारिणी का बहुप्रतीक्षित विस्तार कर दिया है।

सबसे महत्वपूर्ण बात, चेंबर के 50 वर्षों के इतिहास में पहली बार बिलासपुर से कार्यकारी अध्यक्ष का पद एवं संगठन-संविधान संशोधन-समन्वयक की जिम्मेदारी श्री कमल सोनी (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन) को सौंपी गई है। यह न केवल बिलासपुर के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि पूरे चेंबर के लिए एक ऐतिहासिक बदलाव का संकेत है। बिलासपुर के गौरव कमल सोनी को इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं।

संरक्षक मंडल में शामिल वरिष्ठ हस्तियां
संरक्षक मंडल में श्री श्रीचंद सुंदरानी, श्री पूरनलाल अग्रवाल, श्री खुबचंद पारख, श्री बलदेव सिंह भाटिया, श्री शिवराज भंसाली, श्री यू. एन. अग्रवाल, श्री मगन भाई पटेल और श्री चतुर्भुज अग्रवाल शामिल हैं।

चेयरमेन और वाइस चेयरमेन की जिम्मेदारी
चेयरमेन के रूप में श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल और वाइस चेयरमेन के रूप में श्री चेतन तारवानी को दायित्व सौंपा गया है।

कार्यकारी अध्यक्षों की नई टीम
कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में श्री राधाकिशन सुंदरानी, श्री राजेश वासवानी, श्री ललित जेसिंह, श्री विनय बजाज, श्री विक्रम सिंघदेव, श्री कमल सोनी, और श्री जसप्रीत सजुजा का चयन किया गया है।

प्रमुख सलाहकारों की सूची
प्रमुख सलाहकारों में श्री त्रिलोकचंद बड़िया, श्री सरल मोदी, श्री लाभचंद बाफना, श्री छगन मुंदड़ा, श्री संजय रंगटा, श्री अरविंद जैन, श्री राजेंद्र शर्मा, श्री लक्ष्माशी पटेल, श्री किशोर आहुजा, श्री सुशील अग्रवाल, श्री मोहनलाल तेजवानी, श्री अशोक मलानी, श्री अमर गिदवानी, श्री जयंती भाई पटेल, श्री चंदर विधानी, श्री विजय मुकीम, श्री गुर्जीत सिंह संधु, श्री विनोद तलरेजा और श्री दीपक रहेजा शामिल हैं।

अध्यक्ष का संदेश
प्रदेश अध्यक्ष सतीश थारवानी ने कहा कि जल्द ही अन्य पदाधिकारियों की घोषणा भी की जाएगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नई कार्यकारिणी व्यापारियों और उद्योगपतियों की समस्याओं का समाधान करते हुए प्रदेश की आर्थिक प्रगति में निर्णायक भूमिका निभाएगी।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *