Breaking
त्योहारों से पहले SSP रजनेश सिंह एक्शन: 15 दिन में 813 कार्रवाई, चाकूबाजों से गुंडा-बदमाशों तक पुलिस की पैनी नजरपीएम मोदी के जन्मदिवस पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीप’, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ ने किसानों से की विशेष अपीलहर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसाल

Uncategorized

स्कूल बंदी से रसोइयों की रोटी पर संकट – विधायक को सौंपा गया ज्ञापन, मध्यान्ह भोजन संघ की उग्र आंदोलन की चेतावनी

जांजगीर-चांपा – अकलतरा – युक्तियुक्तिकरण के नाम पर स्कूलों को बंद करने की सरकारी नीति के खिलाफ मध्यान भोजन रसोईया संघ जिला शाखा जांजगीर-चांपा ने मोर्चा खोल दिया है। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय अकल विधायक राघवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर युक्तिकरण प्रक्रिया को तत्काल रोकने की मांग की है।

विधायक राघवेंद्र सिंह ने इस मुद्दे पर चिंता जताते हुए कहा कि, “सरकार की यह योजना मध्यान भोजन से जुड़े स्वयं सहायता समूहों की रोज़ी-रोटी पर संकट ला रही है।” उन्होंने रसोइयों को भरोसा दिलाया कि वे इस मुद्दे को विधानसभा तक ले जाएंगे।

इस दौरान संघ की जिला अध्यक्ष संतोषी कौशिक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि, “यदि सरकार ने हमारी आजीविका से खिलवाड़ किया तो मध्यान भोजन रसोइया संघ सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा।” सहयोगी रसोइयों ने भी एक सुर में चेतावनी दी कि शालाओं के डाइस कोड समाप्त कर स्कूल बंद करना गरीब तबके के बच्चों और रसोइयों – दोनों के हित में कुठाराघात है।

मध्यान भोजन रसोइया संघ ने दो टूक कहा है कि यदि जल्द निर्णय वापस नहीं लिया गया, तो हर विकासखंड में आंदोलन की चिंगारी जलाई जाएगी।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *