Breaking
त्योहारों से पहले SSP रजनेश सिंह एक्शन: 15 दिन में 813 कार्रवाई, चाकूबाजों से गुंडा-बदमाशों तक पुलिस की पैनी नजरपीएम मोदी के जन्मदिवस पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीप’, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ ने किसानों से की विशेष अपीलहर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसाल

अच्छी खबरछत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुर

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीप’, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ ने किसानों से की विशेष अपील

बिलासपुर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ द्वारा ‘आशीर्वाद का दीप’ पहल के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पहल का उद्देश्य सेवा, संकल्प और कृतज्ञता के भाव को व्यक्त करना बताया गया है।
भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के बिलासपुर ग्रामीण जिला संयोजक रोहिणी बैसवाड़े ने जिले के किसानों, सहकारी समितियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से 17 सितंबर को अपने-अपने घरों एवं सहकारी समितियों में दीप प्रज्वलित करने का आग्रह किया है।
उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीप’ 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति कृतज्ञता, किसानों के सम्मान और सहकारिता को मजबूत करने के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि किसान, गांव और गरीब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकताओं में रहे हैं और किसानों के हित में लिए गए विभिन्न निर्णयों का ग्रामीण क्षेत्रों पर प्रभाव पड़ा है।
रोहिणी बैसवाड़े ने सभी से “विकसित भारत, समृद्ध किसान और मजबूत सहकारिता” के संकल्प को आगे बढ़ाने की अपील की।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *