Breaking
त्योहारों से पहले SSP रजनेश सिंह एक्शन: 15 दिन में 813 कार्रवाई, चाकूबाजों से गुंडा-बदमाशों तक पुलिस की पैनी नजरपीएम मोदी के जन्मदिवस पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीप’, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ ने किसानों से की विशेष अपीलहर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसाल

Uncategorized

कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग बिलासपुर की बड़ी कार्रवाई, 155 लीटर शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर – आबकारी विभाग बिलासपुर ने अवैध शराब निर्माण और विक्रय के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 155 लीटर कच्ची महुआ शराब और 570 किलोग्राम महुआ लहान बरामद किया है। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की संगीन धाराओं के तहत जेल भेजा गया है।

यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त  श्यामलाल धावड़े के निर्देश, कलेक्टर बिलासपुर श्री संजय अग्रवाल के विशेष मार्गदर्शन एवं प्र. सहायक आयुक्त आबकारी श्री नवनीत तिवारी के नेतृत्व में की गई।

 

कार्रवाई का नेतृत्व सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती कल्पना राठौर ने किया, जिन्होंने अपनी टीम के साथ थाना तखतपुर के अंतर्गत आने वाले ढनढन गांव में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी को रंगे हाथों अवैध शराब के साथ पकड़ा गया।

जब्त सामग्री का ब्यौरा:

कुल महुआ शराब: 155 लीटर

50 प्लास्टिक पाउच (प्रत्येक 2 लीटर)

10 प्लास्टिक पाउच (प्रत्येक 1 लीटर)

3 डिब्बे (प्रत्येक 15 लीटर)

महुआ लहान (शराब उतारने योग्य कच्चा माल): 570 किलोग्राम

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

नाम: भावेश कुर्रे

पिता का नाम: रमेश कुर्रे

निवास: ढनढन, थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर

कानूनी कार्यवाही:

आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

इस कार्रवाई में मुख्य आरक्षक सुभास तिवारी, जयशंकर, कमलेश एवं ड्राइवर जितेंद्र शर्मा का भी विशेष योगदान रहा।

क्या कहते हैं अधिकारी?

सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती कल्पना राठौर ने बताया कि “अवैध शराब निर्माण और बिक्री करने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र को नशा मुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है।”

आगे भी चलेगा अभियान

आबकारी विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में अवैध शराब और अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ सघन अभियान और तेज़ किया जाएगा।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *