रतनपुर की खुशी अग्रवाल ने पहली ही कोशिश में पास की ऑल इंडिया बार परीक्षा
रतनपुर की 24 वर्षीय खुशी अग्रवाल ने ऑल इंडिया बार काउंसिल परीक्षा (AIBE-20) को प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस सफलता के साथ ही खुशी अब देश के किसी भी हाईकोर्ट अथवा अन्य न्यायालयों में विधि प्रैक्टिस करने के लिए अधिकृत हो गई हैं।
खुशी अग्रवाल, रतनपुर निवासी व्यापारी एवं समाजसेवी दीपक अग्रवाल की सुपुत्री हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजन, रिश्तेदार,और मित्रों ने मिठाइयाँ बांटकर अपनी खुशी जाहिर करते नजर आए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
खुशी की प्रारंभिक शिक्षा रतनपुर में ही हुई। इसके पश्चात उन्होंने गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर से विधि की पढ़ाई पूर्ण की। खुशी का कहना है कि उन्हें कानून के क्षेत्र में पीड़ित एवं शोषित वर्ग को न्याय दिलाने की प्रेरणा मिली। माता-पिता एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में निरंतर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के साथ अध्ययन करते हुए उन्होंने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।



