Breaking
टाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुररतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयनअग्निवीर भर्ती रैली के लिए प्रवेश पत्र जारी 12 जनवरी से बिलासपुर में होगी भर्ती रैली12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की मुख्य न्यायाधीश ने की समीक्षा

अच्छी खबरछत्तीसगढ़बिलासपुर

तारबहार शीतला माता मंदिर में समाजसेवा की पहल, डॉक्टर समर्थ शर्मा के सहयोग से 100 जरूरतमंदों को कंबल

बिलासपुर- शीतला माता मंदिर, तारबहार में सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सेवा कार्य में डॉक्टर समर्थ शर्मा का विशेष सहयोग रहा। मंदिर समिति के अध्यक्ष रामकुमार सिंह (शेट्टी) की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 100 गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को कंबल प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में शीतला माता मंदिर समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। आयोजन को सुव्यवस्थित और अनुशासित ढंग से संपन्न किया गया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ झलकता नजर आया।

इस अवसर पर डॉक्टर समर्थ शर्मा ने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग की सहायता करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में बेसहारा लोगों को राहत पहुंचाने का यह प्रयास मानव सेवा की दिशा में एक छोटा लेकिन सार्थक कदम है। आगे भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रखने की बात उन्होंने कही।

कार्यक्रम के समापन पर मंदिर समिति के अध्यक्ष रामकुमार सिंह (शेट्टी) ने डॉक्टर समर्थ शर्मा के इस सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। समिति सदस्यों ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सहयोग, संवेदना और सकारात्मक सोच को मजबूत करते हैं और अन्य लोगों को भी सामाजिक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *