
जशपुर – जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केराडीह, रैनीडांड में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस मामले में भतीजी ने ही अपने बॉयफ्रेंड और साथियों के साथ मिलकर अपने बड़े पिताजी के घर से चोरी को अंजाम दिया। अब तक पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
आईफोन का लालच बना अपराध की वजह
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी युवती मिनल निकुंज ने सबसे पहले आईफोन खरीदने के लालच में घर से रुपए चुराए। इसके बाद लालच बढ़ता गया और उसने अपने बॉयफ्रेंड अनिल प्रधान व अन्य साथियों के साथ मिलकर पूरे सूटकेस में रखे 15 लाख रुपए नगद व सोने के जेवरात चोरी कर लिए।
चोरी की रकम से खरीदी लग्जरी कार, की पार्टियां
आरोपियों ने चोरी की रकम से:
करीब 25 लाख रुपए की हरियर कार खरीदी
रायपुर में विला बुक कर पार्टी की
देश देखा जशपुर और अन्य स्थानों पर मौज-मस्ती की
51 लाख 82 हजार की संपत्ति बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से:
86,300 रुपए नगद
एक हरियर कार
100, 50 और 20 ग्राम के सोने के बिस्किट
मंगलसूत्र, सोने का कड़ा
1 आईफोन व 4 एंड्रॉयड मोबाइल
कुल जप्त संपत्ति की वर्तमान कीमत लगभग 51 लाख 82 हजार 300 रुपए आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपी
मिनल निकुंज (21) – ग्राम केराडीह, थाना नारायणपुर
अनिल प्रधान (25) – ग्राम बासनताला, थाना नारायणपुर
अभिषेक इंद्रवार (28) – गोरिया टोली, चौकी मनोरा
लंकेश्वर बड़ाईक (35) – कोंडरा, थाना सुरसांग, गुमला (झारखंड)
अलीशा भगत (29) – बाधरकोना, थाना सिटी कोतवाली जशपुर
मामले में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4) व 305(A) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने रांची (झारखंड) से मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस पूरी कार्रवाई में साइबर सेल जशपुर व थाना नारायणपुर पुलिस की अहम भूमिका रही।
एसएसपी जशपुर ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।



