Breaking
बेलगहना सेक्टर में सुपरवाइजर पर भ्रष्टाचार के आरोप , जिला अधिकारियों के संरक्षण व मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनीरिपोर्ट के नाम पर पैसे*, *फिर ‘15 से 20 थप्पड़*’ *की बरसात* रतनपुर थाने में हुई इस घटना* *का VIDEO* *सामने आते ही बवाल मच गया*समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, किया छाछ वितरणचोरी के जेवर खपाने का सुरक्षित अड्डा बने बैंक: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता, गोल्ड लोन के नियमों को कड़ा करने की मांगBilaspur Police Parade News:- कदमताल की गूंज में अनुशासन परेड ग्राउंड में दिखी पुलिसिंग की तैयारी,एसएसपी रजनेश सिंह ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ और दिए अहम दिशा-निर्देशरायगढ़ पुलिस का ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में बड़ी कार्रवाई : नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तारपुरानी त्रासदी से सबक नहीं, फिर दोहराया गया दर्द: क्या इस बार मिलेगा न्याय?रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा*जांजगीर में मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण संपन्न, किसानों को शहद उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की दी जानकारीपंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने शिबली मेराज खान बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

Uncategorized

पांच दिवसीय निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर सरवन देवरी में संपन्न

बिलासपुर – संचालनालय आयुष विभाग रायपुर छत्तीसगढ़ जिला आयुर्वेद अधिकारी यशपाल सिंह ध्रुव के निर्देशन में पांच दिवसीय योग शिविर गोद ग्रहीता ग्राम सरवन देवरी में डॉ रश्मि जितपुरे आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी लखराम द्वारा संपन्न कराया गया। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद विभाग सामुदायिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए योग शिविरों का आयोजन कर रहा है जिसका उद्देश्य व्यक्ति को शारीरिक ही नहीं मानसिक और आध्यात्मिक दृष्टि से स्वस्थ रखना है।इस शिविर में योग प्रशिक्षक रामेश्वर बरगाह द्वारा सूर्य नमस्कार, प्राणायाम ,विभिन्न प्रकार के आसन आदि का अभ्यास कराया गया ।योग से संबंधित ड्राइंग चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।ग्रामीण वृद्ध जनो ने भी योग प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। योग शिविर 27जनवरी से प्रारंभ होकर 31जनवरी की संपन्न हुआ। समापन दिवस में सर्व प्रथम धन्वंतरी पूजन के बाद कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।समाज सेविका श्रीमती विद्या गोवर्धन जी द्वारा ग्रामीणों को योग का महत्व बताते हुए सड़क सुरक्षा के बारे में बताते हुए नशा मुक्ति पर एक मोनोपोली प्रस्तुत किया गया उन्होंने कहा योग का अर्थ होता है जोड़ना और इसे हमें अपने दैनिक दिनचर्या में सम्मिलित करना चाहिए ।शिविर में प्रतिदिन आयुर्वेद काढ़े और अंकुरित अनाज का वितरण किया गया इस शिविर को सफल बनाने में औषधालय कर्मचारी फार्मासिस्ट खिलेश्वर प्रसाद ,हेलन बाई और अनिल केवट का सहयोग रहा इस शिविर में कुल 700 ग्राहियों ने भाग लिया इसमें प्रतियोगी बच्चों को पुरस्कृत गेमिंग विजेता- (1) श्रेया कश्यप (2)राशि लश्कर (3)स्मृति कश्यप(4) सीताराम कश्यप
ड्राइंग विजेता – प्रथम – सविता कश्यप , द्वितीय – महेश , तृतीय- स्मृति कश्यप रहे । मंच संचालन रामेश्वर बरगाह द्वारा किया गया l

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *