Breaking
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रत्येक सहकारी समिति में जलेंगे दीप,17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, रतनपुर में रहेंगी सहकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश कोषाध्यक्ष गीता सिंहत्योहारों से पहले SSP रजनेश सिंह एक्शन: 15 दिन में 813 कार्रवाई, चाकूबाजों से गुंडा-बदमाशों तक पुलिस की पैनी नजरपीएम मोदी के जन्मदिवस पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीप’, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ ने किसानों से की विशेष अपीलहर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मा

अच्छी खबरछत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुर

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रत्येक सहकारी समिति में जलेंगे दीप,17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, रतनपुर में रहेंगी सहकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश कोषाध्यक्ष गीता सिंह

  • बिलासपुर- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने एवं उनके जन्मदिवस के अवसर पर सेवा एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान के तहत सहकारिता प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेशभर की सहकारी समितियों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा, संकल्प और जनभागीदारी का संदेश दिया जाएगा।
    इसी कड़ी में प्रत्येक सहकारी समिति में दीप प्रज्वलित करने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से भी अपने-अपने घरों और संस्थानों में दीप जलाकर अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया गया है। दीप प्रज्वलन के माध्यम से सेवा भावना, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया जाएगा।
    अभियान को लेकर सहकारिता प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। सहकारी समितियों से जुड़े लोगों के साथ संवाद कर अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने की योजना है। इसके साथ ही सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों में भी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
    रतनपुर में विशेष रूप से सहकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश कोषाध्यक्ष गीता सिंह मौजूद रहेंगी। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में रतनपुर क्षेत्र में अभियान से जुड़े कार्यक्रमों को गति दी जाएगी। सहकारी समितियों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की गई है।
    भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाया जा रहा यह अभियान सेवा और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलन सहित सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *