Breaking
भारी वर्षा की संभावना: अरपा नदी के तटों से दूर रहने की अपीलमहामाया मानस मंच से गुंजा नशामुक्ति का शंखनाद : संतोषी दीदी के नेतृत्व में चैतन्य देवियों की झांकी संपन्नविश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी और डॉ. दिलीप सिंह राजपूत को मिली जिम्मेदारीशासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में नवरात्रि उत्सव, कन्या पूजन और भोजन का आयोजनरतनपुर में उत्साह के साथ मनाया गया केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जन्मदिन, 57 दीप जलाकर काटा केकरतनपुर में पहली बार छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार आस्था शर्मा होंगी शामिल 13 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में होंगी उपस्थितस्वच्छता जीवन का अभिन्न हिस्सा, हर व्यक्ति निभाए अपनी जिम्मेदारी : डॉ. सत्यनारायण तिवारीछत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारीप्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने किसान जागरूकता अभियान आयोजितकचना-सड्डू नगर विकास योजना में सभी किसानों के लिए समान नीति, विपक्ष का आरोप भ्रामक : गोविंद गुप्ता

Uncategorized

सड़क सुरक्षा माह 2026 : चेतना अभियान के तहत ग्राम खैरा में ग्रामीणों को किया गया जागरूक

बिलासपुर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत चेतना अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 07 जनवरी 2026 को थाना रतनपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खैरा में स्थित महामाया कॉलेज रतनपुर द्वारा आयोजित एनएसएस शिविर में चेतना अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, महिला एवं बाल अपराध, कानूनी अधिकार, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल संरक्षण, साइबर अपराध, नशा मुक्ति आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को अनजान कॉल, फर्जी लिंक या किसी भी प्रकार के लालच में आकर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की समझाइश दी गई।
इस अवसर पर अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा  नूपुर उपाध्याय, महामाया कॉलेज के प्राचार्य, खैरा स्कूल के प्राचार्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों से किसी भी समस्या की स्थिति में निर्भीक होकर पुलिस से संपर्क करने का आग्रह किया गया तथा पुलिस की सहायता के प्रति विश्वास बनाए रखने की अपील की गई।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *