Breaking
उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, दो लग्जरी वाहनों सहित 1.86 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्तNEET पर आंदोलन कम, रीलों का ऑडिशन ज्यादा! सांसद आवास घेरने पहुंचे कार्यकर्ताओं में कैमरे के सामने आने की होड़ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाईलोरमी से डाक्टर सत्यनारायण तिवारी शब्द शिखर सम्मान से सम्मानितसनातन से नफरत कांग्रेस के DNA में है- देवजी भाई पटेलधनेली के युवा नेता गोलू सिंह राठौर का जन्मदिवस मनाने जुटे समर्थकविशेष शिक्षकों की भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, छत्तीसगढ़ शासन को दो माह में प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देशश्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन गूंजा भक्ति और दान का संदेश, प्रहलाद-ध्रुव चरित्र सुन भावुक हुए श्रद्धालुमध्य भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस का प्रहाररतनपुर में हजरत सैय्यद मूसा शहीद रहमतुल्लाह अलैह का 96वां सालाना उर्स पाक 29 मई से शाही संदल चादर, कव्वाली और कुल की फातेहा के साथ होगा तीन दिवसीय आयोजन

अच्छी खबरछत्तीसगढ़

समाजसेवा की प्रेरणास्रोत बनीं क्षमा सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से हुआ  सम्मान

समाजसेवा की प्रेरणास्रोत बनीं क्षमा सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से हुआ  सम्मान
शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्थान में उल्लेखनीय योगदान को मिला राज्यस्तरीय सम्मान
बिलासपुर की सक्रिय समाजसेवी श्रीमती क्षमा सिंह को उनके बहुआयामी सामाजिक कार्यों, शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा जनकल्याणकारी गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के करकमलों से सम्मानित किया गया। इस सम्मान से न केवल बिलासपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में उनके कार्यों की व्यापक सराहना हो रही है।
 क्षमा सिंह, पति  देवेश सिंह, किड्स फन क्लब बैक टू फन स्कूल एवं ब्लॉसम स्पेशल किड्स स्कूल से जुड़ी हैं और विशेष बच्चों की शिक्षा व विकास के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। वे रोटरी लीडरशिप इंस्टीट्यूट (स्नातक 2021) की ग्रेजुएट हैं तथा अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद की राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी “विकलांग विमर्श – अस्तित्व का संघर्ष” में सक्रिय सहभागिता निभा चुकी हैं।
 सामाजिक दायित्व में अग्रणी भूमिका
क्षमा सिंह वर्तमान में विक्की छत्तीसगढ़ जेल्स रिफॉर्म काउंसिल की राज्य अध्यक्ष हैं। वे रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वींस की चार्टर सदस्य एवं पूर्व कोषाध्यक्ष (2018) रह चुकी हैं। इसके साथ ही वे लायंस क्लब बिलासपुर संकल्प की चार्टर सदस्य एवं अध्यक्ष, वंदे मातरम् मित्र मंडल बिलासपुर की कोर सदस्य, ऑल लेडीज लीग की कोर सदस्य, तथा रॉयल राजपूत संगठन की संभाग अध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
उन्होंने वर्ष 1996 से 1999 तक उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में उत्तर साक्षरता कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा प्रसार में उल्लेखनीय योगदान दिया। इसके अतिरिक्त, भारतीय लोक प्रशासन संस्थान, नई दिल्ली में जल शक्ति मंत्रालय – नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर पर्यावरण एवं नदी संरक्षण के क्षेत्र में भी सक्रिय कार्य किया है

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *