Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

Uncategorized

लक्ष्य निर्धारण एवं उच्च शिक्षा का महत्व पर वेबिनार का आयोजन

भिलाई- “चलो कुछ न्यारा करते हैं” फाउंडेशन के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित “संडे विथ सोशल इंपैक्ट क्रिएटर्स” कार्यक्रम के द्वितीय चरण की सफल शुरुआत की गई। इस अवसर पर “लक्ष्य निर्धारण एवं उच्च शिक्षा का महत्व” विषय पर एक प्रेरणादायी वेबिनार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में तेलंगाना राज्य की प्रख्यात शिक्षाविद एवं समाजसेवी सैयदा असरा फातिमा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने, समय प्रबंधन अपनाने और उच्च शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को सशक्त बनाने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने शिक्षक और छात्र-छात्राओं के बीच बेहतर सामंजस्य एवं प्रभावी संवाद की आवश्यकता पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।
फाउंडेशन की समाज कल्याण विभाग की निर्देशिका नेहा प्रजापति ने बताया कि यह कार्यक्रम विशेष रूप से छात्रों एवं शिक्षकों के लिए आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक सोच और सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि ऐसे वेबिनार युवाओं को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में संस्था के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें संचालक मंडल के महासचिव प्रीतेश तिवारी, रिसर्च एंड इनोवेशन विभाग की निर्देशिका डॉ. सरिता भवानी मालवीय, पुस्तक विभाग की निर्देशिका डॉ. ऋषिका वर्मा, उत्तर प्रदेश समिति के उपाध्यक्ष रिंकू रहेजा तथा त्रिपुरा राज्य समिति के महासचिव गौरव कांति सहा शामिल थे।
वेबिनार के अंत में प्रतिभागियों ने प्रश्नोत्तर सत्र में सक्रिय भागीदारी निभाई और कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणास्पद बताया। आयोजकों ने भविष्य में भी इस श्रृंखला के अंतर्गत ऐसे ही उपयोगी कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *