Breaking
बेलगहना सेक्टर में सुपरवाइजर पर भ्रष्टाचार के आरोप , जिला अधिकारियों के संरक्षण व मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनीरिपोर्ट के नाम पर पैसे*, *फिर ‘15 से 20 थप्पड़*’ *की बरसात* रतनपुर थाने में हुई इस घटना* *का VIDEO* *सामने आते ही बवाल मच गया*समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, किया छाछ वितरणचोरी के जेवर खपाने का सुरक्षित अड्डा बने बैंक: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता, गोल्ड लोन के नियमों को कड़ा करने की मांगBilaspur Police Parade News:- कदमताल की गूंज में अनुशासन परेड ग्राउंड में दिखी पुलिसिंग की तैयारी,एसएसपी रजनेश सिंह ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ और दिए अहम दिशा-निर्देशरायगढ़ पुलिस का ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में बड़ी कार्रवाई : नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तारपुरानी त्रासदी से सबक नहीं, फिर दोहराया गया दर्द: क्या इस बार मिलेगा न्याय?रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा*जांजगीर में मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण संपन्न, किसानों को शहद उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की दी जानकारीपंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने शिबली मेराज खान बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

अच्छी खबरछत्तीसगढ़जांजगीर

पचेड़ा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का वार्षिकोत्सव सम्पन्न, विधायक व्यास कश्यप ने सांस्कृतिक मंच जीर्णोद्धार की घोषणा की

जांजगीर-चांपा- शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पचेड़ा में वार्षिकोत्सव सह छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रियंका पुष्पेंद्र प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत पचेड़ा की सरपंच श्रीमती बिन्दरा अशोक कश्यप ने की। इस अवसर पर जनपद सदस्य हेमंत पैगवार, जिला मिशन समन्वयक एच. आर. जायसवाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एम. डी. दीवान तथा विकासखंड स्रोत समन्वयक श्रीमती ऋषिकांता राठौर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान, महारास, ‘आधा है चंद्रमा’ तथा ‘आरंभ है प्रचंड’ जैसे सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने समारोह में चार चांद लगा दिए, जिसकी अतिथियों ने मुक्त कंठ से सराहना की।
मुख्य अतिथि विधायक व्यास कश्यप ने अपने संबोधन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पचेड़ा के लिए सांस्कृतिक मंच के जीर्णोद्धार तथा छावनी निर्माण की घोषणा की। उन्होंने शिक्षकों एवं पालकों से विद्यार्थियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया।
जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रियंका पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उन्हें लगन और मेहनत से अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक श्रीमती ऋषिकांता राठौर ने छात्रों को प्रोत्साहन स्वरूप एक-एक हजार रुपए प्रदान किए।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी एम. डी. दीवान ने उत्कृष्ट नवागढ़ अभियान को मजबूत बनाने पर बल दिया, वहीं जिला मिशन समन्वयक एच. आर. जायसवाल ने शिक्षा से संबंधित शासकीय योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम का सफल संचालन संकुल केंद्र धुरकोट के शैक्षिक समन्वयक मनींद्र कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम की संपूर्ण तैयारियां उप सरपंच अभिषेक सिंह के मार्गदर्शन में की गईं। इस अवसर पर सभी पंचों एवं एसएमसी अध्यक्षों को श्रीफल एवं श्वेत वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, वहीं प्रतिभाशाली छात्रों को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं संस्था प्रमुखों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में संयुक्त शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विकास सिंह, श्रीमती गोदावरी बिजय, जवाहर यादव, असीमधर दीवान, बिजेंद्र सिंह, मनींद्र कुमार पाण्डेय, श्रीमती रोशनी पाण्डेय, रमेश देवांगन, चंद्रकिरण शर्मा, संदीप शर्मा, रूखमणि देवांगन, शाला विकास समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार कश्यप, रामचंद पैगवार, खुशाल कश्यप, अशोक कश्यप, पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार कश्यप, चंद्रशेखर कश्यप, शत्रुहन कश्यप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुति और सम्मान समारोह ने आयोजन को यादगार बना दिया।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *