Breaking
त्योहारों से पहले SSP रजनेश सिंह एक्शन: 15 दिन में 813 कार्रवाई, चाकूबाजों से गुंडा-बदमाशों तक पुलिस की पैनी नजरपीएम मोदी के जन्मदिवस पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीप’, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ ने किसानों से की विशेष अपीलहर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसाल

Uncategorized

महामाया संस्कृत विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया

रतनपुर — सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित महामाया संस्कृत विद्यालय में 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसे महामाया मंदिर ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी अरुण शर्मा ने संपन्न किया।

ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय प्रांगण में उपस्थित छात्र-छात्राओं और अतिथियों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सतीश शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं और उन्हें देशभक्ति एवं नैतिक मूल्यों पर चलने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में सतीश शर्मा, अरुण शर्मा, संतोष शुक्ला, मनराखन जायसवाल, विद्यालय के प्रचार्य बसंत शर्मा, ए.पी. त्रिपाठी, आर.डी. सोनी, नीरज जायसवाल, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अंत में अतिथियों और शिक्षकों ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी ।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *