Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

Uncategorized

वारंटियों के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान अब थाने प्रत्येक सप्ताह देनी होगी अपनी जानकारी

 

बिलासपुर पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान*

 *गुंडा-निगरानी बदमाशों एवं संदेहियों को किया गया चेक*

 *अकबर खान, तैयब हुसैन जैसे गुंडों भी शामिल उन्हें भी किया गया चेक*

 वारंटियों के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान
अब थाने प्रत्येक सप्ताह देनी होगी अपनी जानकारी

दिनांक 10 एवं 11 मई, 2025 को वरिष्ठ unhin अधीक्षक  रजनेश सिंह (भापुसे) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र कुमार जायसवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  अनुज कुमार के दिशानिर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) श् निमितेश सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा तथा नगर पुलिस अधीक्षक (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (कोटा) श्रीमती नुपूर उपाध्याय के नेतृत्व में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक विशेष अभियान चलाया गया। दो दिनों तक तक संचालित इस अभियान में थानों के लगभग सभी आदतन बदमाशों के निवास स्थान वाली बस्तियों, संदेही एवं वारंटी लोगों की गुजर जाँच, बाहर राज्यों से आए बंजारा/डेरा-फेरी वालों तथा अन्य संदेही व्यक्तियों की सरप्राइज चेकिंग की गयी।

इस सरप्राइज चैकिंग का उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाना, ऐसे स्थानों पर होने वाली विभिन्न अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना, निगरानी बदमाशों की गुजर जाँच, संदेहियों और वारंटियों की चेकिंग एवं वारंट तामीली करना था।

सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान के अंतर्गत दो दिनों में 174 गुंडा, 32 निगरानी बदमाशों को चेक किया गया तथा 50 से अधिके संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर तस्दीक की गयी। इसके साथ ही 29 गिरफ्तारी एवं स्थायी वारंट भी तामील किए गए।
थाना सरकण्डा एवं सिविल लाइन क्षेत्र के कुख्यात गुंडों अकबर खान और तैयब हुसैन को भी थाना बुलाकर उनकी गुजर जांच और साथीदारान की चेकिंग की गई। इनके अलावा थाना चकरभाठा के प्रशांत ठाकुर, बेलगहना के नौशाद खान, तखतपुर के कैलाश बघेल जैसे प्रमुख गुंडे-बदमाशों को चेक किया गया। जबकि अन्य प्रमुख गुंडे-बदमाश पुलिस की कार्यवाही के फलस्वरूप जेल में बंद हैं। गुण्डा बदमाश नोशाद खान को चौकी उपस्थित कराकर कर आवश्यक जानकारी ली जा रही हैं। तैय्यब हुसैन पिता अख्तर हुसैन उम्र 40 वर्ष निवासी मसानगंज

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *