Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

Uncategorized

स्व. रामावतार शर्मा की स्मृति में श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह प्रारंभ, कथा व्यास – पं. मनोज पाण्डेय

दुर्ग, छत्तीसगढ़- स्वर्गीय रामावतार शर्मा की पुण्यस्मृति में उनके निज निवास पड़मनाभपुर, दुर्ग में श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह यज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान में कथा वाचन का सौभाग्य प्रख्यात भागवताचार्य पंडित मनोज पाण्डेय को प्राप्त हुआ है।

कार्यक्रम का शुभारंभ द्वादश ज्योतिर्लिंग स्थित शीतला तालाब परिसर में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना के साथ हुआ। पं. मनोज पाण्डेय द्वारा मंत्रोच्चार व वैदिक विधि से यज्ञ आरंभ किया गया।

स्व. रामावतार शर्मा दुर्ग नगर के एक सम्मानित नागरिक रहे हैं, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में रिपोर्टर से लेकर संपादक तक का दीर्घ और अनुकरणीय सफर तय किया। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने हेतु यह सात दिवसीय कथा का आयोजन किया गया है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से रमेश शर्मा, तामेश तिवारी, सागर चौबे, राधेश्याम साहू सहित अनेक श्रद्धालुजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम प्रतिदिन सायं 4 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 8 बजे तक चलेगा। समापन दिवस पर भंडारे का आयोजन भी किया गया है ।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *