Breaking
Instagram Reel के चक्कर में फंसे तीन युवक… दुर्लभ बेंगाल मॉनिटर ‘गोह’ का शिकार कर बनाया VIDEO, वन विभाग ने किया गिरफ्तारबारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारीशिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवारमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नCG News: परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’ या सिस्टम की बड़ी चूक? ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, अब कलेक्टर का बड़ा एक्शन… अपर कलेक्टर को सौंपी जांच, पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे मेंधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ BJP में अलग-अलग राय देखे डॉ. रमन सिंह ने क्या कहा…..CG News:- परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’! ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, मामला खुलते ही लीपापोती के आरोप, खाता फ्रीज… पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे में, राज्य स्तरीय 5 सदस्यीय जांच समिति गठितसिद्ध शक्ति पीठ श्री महामाया मंदिर संचालित विद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ, तिलक लगाकर हुआ विद्यार्थियों का स्वागत, निःशुल्क ड्रेस व पुस्तकें वितरितरतनपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल… परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में धरना, PM का पुतला दहन करने की कोशिशमां महामाया मंदिर रतनपुर में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का समापन, हवन-पूर्णाहूति के साथ संपन्न हुए गुप्त अनुष्ठान

खास - खबरछत्तीसगढ़बेमेतरा

सेमरिया घाट पुल में चार फीट पानी, तीन जिलों का संपर्क टूटा

जनजीवन प्रभावित, प्रशासन अलर्ट मोड में

बेमेतरा/नवागढ़ – शिवनाथ नदी पर स्थित ऐतिहासिक सेमरिया घाट पुल में लगातार बारिश के चलते चार फीट तक पानी भर गया है। इससे बलौदाबाजार, मुंगेली और बेमेतरा जिलों का आपसी संपर्क पूरी तरह टूट गया है। आवागमन पूर्णतः बाधित होने के कारण पुल के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई हैं।

बारिश से उफनती नदी के कारण पुल पर्यटन स्थल जैसा दृश्य पेश कर रहा है। बड़ी संख्या में लोग दृश्य देखने वहां पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और स्थानीय अमले की तैनाती की है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

हर साल की वही कहानी: पुल डूबता, जनजीवन ठप

ब्रिटिश काल में बना यह पुल हर वर्ष बारिश के मौसम में डूब जाता है। इसके चलते स्थानीय लोगों को बार-बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों ने पुल को और ऊँचा करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्याओं से निजात मिल सके।

प्रशासन ने कहा – वैकल्पिक मार्ग और राहत कार्य जारी

प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की जा रही है और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। मारो पुलिस चौकी द्वारा पुल क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

लगातार बारिश बनी चुनौती

पिछले तीन-चार दिनों से हो रही मूसलधार बारिश के कारण शिवनाथ नदी समेत अन्य नाले-नदियाँ उफान पर हैं। कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालयों से टूट गया है, जिससे ग्रामीण इलाकों में दवाइयों, खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *