Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

Uncategorized

पुराना चंदनिया में गूंजेगी श्रीमद् भागवत कथा, 1 मार्च से भव्य आयोजन

आचार्य अश्वनी कुमार पांडे के सान्निध्य में भक्तों को मिलेगा आध्यात्मिक अमृत

पुराना चंदनिया, वार्ड नंबर 26 में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 1 मार्च से 8 मार्च तक श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होंगे। इस दिव्य आयोजन में आचार्य अश्वनी कुमार पांडे व्यास पीठ पर विराजमान होंगे, और मुख्य यजमान के रूप में श्रीमती स्वाति दीपक यादव रहेंगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ 1 मार्च को कलश यात्रा से होगा, जो पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बनाएगी। सप्ताह भर चलने वाले इस यज्ञ में प्रतिदिन अलग-अलग प्रसंगों की कथा का श्रवण कराया जाएगा—

✨ 2 मार्च: महाभारत कथा एवं गुरु चरित्र
✨ 3 मार्च: भरत चरित्र और प्रह्लाद चरित्र
✨ 4 मार्च: वामन अवतार, कृष्ण जन्म और राम चरित्र
✨ 5 मार्च: गोवर्धन पूजा उत्सव
✨ 6 मार्च: गोपी उद्योग प्रसंग
✨ 7 मार्च: सुदामा चरित्र
✨ 8 मार्च: सहस्त्रधारा महोत्सव

श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरने का सुनहरा अवसर होगा। संकीर्तन, प्रवचन और भक्ति रस से सराबोर इस आयोजन में सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया गया है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *