Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

अच्छी खबरछत्तीसगढ़

विनोबा शिक्षण उत्सव: शिक्षा का अनूठा पर्व

जांजगीर-चांपा- जांजगीर में आयोजित ‘विनोबा शिक्षण उत्सव’ एक प्रेरक मंच बना, जहां शिक्षक, जिला प्रशासन और शिक्षा अधिकारी एक साथ आए। शिक्षा विभाग और ओपन लिंक्स फाउंडेशन (OLF) के सहयोग से 27 फ़रवरी को आयोजित इस कार्यक्रम में ‘विनोबा ऐप’ की अहम भूमिका रही, जिसने शिक्षकों को जोड़ने और प्रेरित करने का कार्य किया। इस डिजिटल मंच ने शिक्षकों को यह विश्वास दिलाया कि वे शिक्षा परिवर्तन के महत्वपूर्ण भागीदार हैं। शिक्षकों ने शिक्षा अधिकारियों से खुले मन से चर्चा की और नवाचार और चुनौतियों को साझा किया।
इस दौरान शिक्षकों ने अपनी कक्षाओं की प्रेरक कहानियां साझा कीं। एक शिक्षक ने शैक्षिक अनुभवों एवं विनोबा में योगदान का अनुभव साझा किया।छात्रों मे शिक्षा के प्रति रुचि और अधिगम परिणामों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिससे अन्य शिक्षक भी प्रेरित हुए।बच्चों के प्रदर्शन में सुधार की बात की गई, विशेषकर आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता एफएलएन प्रोग्राम और प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे- उत्कृष्ट 10th, 12th, एनएमएम एस , जेएनयू , अन्य) में उनके परिणामों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई।शिक्षा अधिकारियों और शिक्षकों ने बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की रणनीति पर विचार विमर्श की।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री आकाश चिकारा जी, जिला मिशन समन्वयक श्री राजकुमार तिवारी और ओएल एफ के संस्थापक श्री संजय डालमिया समेत जांजगीर, रायपुर, दुर्ग, गरियाबंद और धमतरी के शिक्षा अधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे।
विनोबा शिक्षण उत्सव ने यह साबित किया कि जब शिक्षक, प्रशासन और तकनीक साथ आते हैं, तो शिक्षा में बदलाव संभव है। ‘विनोबा ऐप’ ने इस बदलाव का एक सशक्त माध्यम बनकर शिक्षकों को जोड़ा, सिखाया और प्रेरित किया। यह उत्सव सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक प्रेरणादायक अनुभव था, जिसने शिक्षकों को यह एहसास दिलाया कि वे शिक्षा परिवर्तन के अग्रदूत हैं।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *