Breaking
त्योहारों से पहले SSP रजनेश सिंह एक्शन: 15 दिन में 813 कार्रवाई, चाकूबाजों से गुंडा-बदमाशों तक पुलिस की पैनी नजरपीएम मोदी के जन्मदिवस पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीप’, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ ने किसानों से की विशेष अपीलहर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसाल

Uncategorized

शहीद आकाश राव गिरपून्जे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोन्टा, जिला सुकमा की आईईडी विस्फोट में हुई वीरगति , समूचे पुलिस बल के लिए एक अपूरणीय और अत्यंत पीड़ादायक क्षति है।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पी ने कहा कि माओवादियों द्वारा किए गए इस कायराना हमले में एक ऐसे वीर योद्धा को खोना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, जो हर चुनौती का साहसपूर्वक सामना करता था।यह बलिदान हमें भावुक करता है, और साथ ही हमारे कर्तव्य के प्रति हमारे संकल्प को और अधिक दृढ़ बनाता है।

■ उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में माओवादी संगठन पूरी तरह से हतोत्साहित और कमजोर हो चुका है, और उसमें अब सीधे सुरक्षा बलों से टकराने की भी हिम्मत नहीं बची है। इसी कारण वे हमारे जांबाज़ जवानों, वीर योद्धा और निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाकर आईईडी विस्फोट, ग्रामीणों की हत्या और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने जैसे कायरतापूर्ण षड्यंत्र रच रहे हैं।

■ आईजी बस्तर रेंज ने यह भी स्पष्ट किया कि माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों के मनोबल को तोड़ने का कोई भी प्रयास नाकाम रहेगा। माओवादियों का यह कायराना षड्यंत्र हमारे हौसले को नहीं तोड़ सकता। हमारी यह अटूट प्रतिबद्धता कि हम माओवाद का समूल नाश करेंगे, पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है।

■बस्तर पुलिस के जवानों एवं अधिकारियों तथा बस्तर रेंज में तैनात समस्त सुरक्षा बलों के मनोबल को बनाए रखने के अपील के साथ बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पी. ने स्पष्ट किया कि …शहीद श्री आकाश राव गिरीपुंजे का यह सर्वोच्च बलिदान हमें प्रेरित करता है, और यह संदेश देता है कि हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक बस्तर को पूरी तरह नक्सल-मुक्त न कर दें।

■ शत् शत् नमन उस अमर वीर को, जिन्होंने देश और समाज की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति दी। श्री आकाश राव तथा अन्य शहीदों का बस्तर क्षेत्र में शांति, समृद्धि और विकास के उद्देश्य के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा — यही हमारा संकल्प है।

*शहीद आकाश राव अमर रहें* !!

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *