Breaking
बेलगहना सेक्टर में सुपरवाइजर पर भ्रष्टाचार के आरोप , जिला अधिकारियों के संरक्षण व मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनीरिपोर्ट के नाम पर पैसे*, *फिर ‘15 से 20 थप्पड़*’ *की बरसात* रतनपुर थाने में हुई इस घटना* *का VIDEO* *सामने आते ही बवाल मच गया*समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, किया छाछ वितरणचोरी के जेवर खपाने का सुरक्षित अड्डा बने बैंक: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता, गोल्ड लोन के नियमों को कड़ा करने की मांगBilaspur Police Parade News:- कदमताल की गूंज में अनुशासन परेड ग्राउंड में दिखी पुलिसिंग की तैयारी,एसएसपी रजनेश सिंह ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ और दिए अहम दिशा-निर्देशरायगढ़ पुलिस का ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में बड़ी कार्रवाई : नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तारपुरानी त्रासदी से सबक नहीं, फिर दोहराया गया दर्द: क्या इस बार मिलेगा न्याय?रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा*जांजगीर में मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण संपन्न, किसानों को शहद उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की दी जानकारीपंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने शिबली मेराज खान बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

Uncategorized

पत्रकारिता की दबंगई दिखा कर शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले पंचायत में वसूली करने वाले युवक पर SP कार्यालय में कानूनी कार्यवाही करने सौंपा जनप्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन

पत्रकारिता की दबंगई दिखा कर शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले पंचायत में वसूली करने वाले युवक पर SP कार्यालय में कानूनी कार्यवाही करने सौंपा जनप्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन

*सरपंच ने पंचो के साथ पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन*

*जांजगीर-चाम्पा।* जिले में पत्रकारिता की आड़ में वसूली और दबंगई करने वालों का एक और मामला सामने आया है। नवागढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पुटपुरा में एक युवक द्वारा खुद को पत्रकार बताकर शासकीय निर्माण कार्य रुकवाने, पंचायत प्रतिनिधियों को धमकाने और पैसों की मांग करने का सनसनीखेज आरोप लगा है। ग्राम पंचायत पुटपुरा की सरपंच सुचिता देवी राठौर ने पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा को लिखित शिकायत देकर बताया कि 2 फरवरी 2025 को उनके पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 05 में सीसी रोड निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान ग्राम तिलई निवासी दीपक तिवारी नामक युवक मौके पर पहुंचा और स्वयं को पत्रकार बताते हुए पंचायत प्रतिनिधियों पर दबाव बनाने लगा। शिकायत के मुताबिक युवक ने खुलेआम धमकी दी, मजदूरों को काम बंद करने के लिए उकसाया और मौके पर मौजूद महिलाओं से अभद्र व्यवहार किया। गाली-गलौज और हंगामे के चलते सीसी रोड निर्माण कार्य को घंटों तक रोकना पड़ा। यह सीधे-सीधे शासकीय विकास कार्य में बाधा डालने का मामला बताया जा रहा है।

मामला यहीं नहीं रुका। आरोप है कि इसके बाद उक्त युवक सरपंच के निवास पहुंचा और पत्रकारिता का डर दिखाकर कथित विज्ञापन के नाम पर पैसों की मांग करने लगा। जब पंचायत स्तर पर अन्य सरपंचों से जानकारी ली गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि दीपक तिवारी नाम का व्यक्ति जिले के किसी भी मान्यता प्राप्त समाचार पत्र, चैनल या मीडिया संस्थान से जुड़ा ही नहीं है। यानी पत्रकारिता के नाम पर पंचायतों को डराकर वसूली करने का खेल खुलेआम चल रहा है।सरपंच सुचिता देवी राठौर ने अपनी शिकायत में साफ कहा है कि यदि ऐसे फर्जी पत्रकारों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो पंचायत और अन्य शासकीय कार्यों में लगातार रुकावट डाली जाती रहेगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस फर्जी पत्रकार के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जानकारों के मुताबिक़ पुलिस वालों से भी इस युवक ने वसूली की है और धमकाया है। ऐसे में अब बड़ा सवाल यह है कि क्या पत्रकारिता की साख से खिलवाड़ करने वाले ऐसे नकाबपोशों पर कानून का शिकंजा कसेगा? या फिर फर्जी पहचान के सहारे वसूली का यह खेल यूँ ही चलता रहेगा? इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा जांच की बात कही जा रही है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *