Breaking
बिलासपुर में ‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, बड़ी संख्या में प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल,उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगेंऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फ्लोरा मैक्स चिटफंड ठगी मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तारजेम्स एंड ज्वेलरी पार्क से लेकर सुरक्षा अभियान तक, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरा साल बनेगा नई मिसालसेवा, संवेदना और हरियाली का संदेश: जन्मदिन पर डॉ. राजेश्वरी संतोष उद्देश्य ने मरीजों को दी निशुल्क स्वास्थ्य जांच, पौधा भेंट कर किया सम्मानरतनपुर और तख्तपुर में बंधन NGO ने बांटी आजीविका किट, 24 परिवारों को मिला स्वरोजगार का सहाराजेम्स एंड ज्वेलरी पार्क से ‘ऑपरेशन गोल्ड’ तकः छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरा साल बनेगी नई मिसालराशन दुकानदारों का फूटा आक्रोश: 20 साल से नहीं बढ़ा कमीशन, 7 सूत्रीय मांगों को लेकर खाद्य सचिव और उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापनशाला प्रवेशोत्सव में बच्चों का हुआ स्वागत, पुस्तक व गणवेश वितरण, हरदीबांध विद्यालय में उत्साहपूर्वक आयोजित हुआ प्रवेशोत्सव, नामांकन बढ़ाने पर दिया गया जोरसांप ने काटा तो महिला ने पकड़कर  डिब्बे में किया बंद, अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर भी रह गए हैरानCG News: बिलासपुर में जुटेगे सराफा कारोबारी, 28 जून को होगा ‘सराफा महा सम्मेलन 2026’; कानून, सुरक्षा और व्यापारिक हितों पर मंथन

छत्तीसगढ़

दुख की घड़ी में ढाल बने एसपी विजय कुमार पाण्डेय, दिवंगत आरक्षक के परिवार को दिलाया आर्थिक सुरक्षा

जांजगीर-चांपा। जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण का परिचय देते हुए कर्तव्य निर्वहन के दौरान दिवंगत हुए आरक्षक के परिवार को बड़ी आर्थिक राहत दिलाई है। उनके सतत प्रयासों से पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत स्वर्गीय आरक्षक प्रहलाद दिनकर की पत्नी को 1 करोड़ रुपये की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि थाना चांपा में पदस्थ रहे आरक्षक प्रहलाद दिनकर का 16 सितंबर 2025 को रात्रि ड्यूटी के बाद घर लौटते समय लच्छनपुर चौक, मेन रोड पर सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया था। इस दुखद घटना के बाद उनके परिवार पर गहरा आघात पड़ा था।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्परता के साथ सभी आवश्यक औपचारिकताओं को पूर्ण कराया और बैंक अधिकारियों से निरंतर समन्वय कर पीड़ित परिवार को बीमा राशि शीघ्र दिलाने के निर्देश दिए। उनके नेतृत्व और संवेदनशील पहल के चलते सोमवार 2 फरवरी 2026 को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जांजगीर की नैला शाखा द्वारा 1 करोड़ रुपये का बीमा चेक स्वर्गीय आरक्षक की पत्नी को सौंपा गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, डीएसपी मुख्यालय विजय पैकरा, मुख्य लिपिक दिनेश शर्मा तथा बैंक के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय की यह पहल न केवल एक दिवंगत पुलिसकर्मी के परिवार के लिए संबल बनी है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि पुलिस विभाग अपने कर्मियों और उनके परिजनों के प्रति संवेदनशील, उत्तरदायी और कर्तव्यनिष्ठ है। पुलिस विभाग द्वारा प्रदान की गई यह आर्थिक सहायता स्वर्गीय आरक्षक प्रहलाद दिनकर के परिवार के लिए एक बड़ी राहत मानी जा रही है, जिससे उनके भविष्य की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *